Hindi NewsBihar Newsfiring in a hotel in patna bakhtiyarpur after employee demands money
होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर बरसा दी गोलियां, पटना के बख्तियारपुर में खूब बवाल

होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर बरसा दी गोलियां, पटना के बख्तियारपुर में खूब बवाल

संक्षेप:

आधी रात चार लोग खाना खाने पहुंचे थे। होटल कर्मियों ने उन्हें उनके मनपसंद खाने परोसे। खाना खाने के बाद वेटर ने उनसे खाने के बिल का भुगतान करने को कहा। रुपये मांगने की बात पर गुस्से में आकर युवकों ने होटल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

Nov 24, 2025 07:24 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना से सटे बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र स्थित ममता लाइन होटल में खाना खाने के बाद उसका बिल जमा करने को कहना बदमाशों को नागवार गुजरा। रुपये देने के नाम पर बदमाशों ने होटल में हंगामा शुरू कर दिया। होटल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो चार की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शनिवार की आधी रात हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। कई राउंड फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने चार में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सालिमपुर स्थित ममता लाइन होटल में शनिवार की आधी रात चार लोग खाना खाने पहुंचे थे। होटल कर्मियों ने उन्हें उनके मनपसंद खाने परोसे। खाना खाने के बाद वेटर ने उनसे खाने के बिल का भुगतान करने को कहा। रुपये मांगने की बात पर गुस्से में आकर युवकों ने होटल में हंगामा करना शुरू कर दिया। चारों बदमाश होटल कर्मियों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही उन्हें धमकी देने लगे। जब कर्मियों ने उनका विरोध किया तो एक ने कमर से पिस्टल निकालकर कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई और होटल कमी सकते में आ गए।

फायरिंग होता देख लोग इधर-उधर भागने लगे

घटना के वक्त कई लोग होटल में खाना खा रहे थे। फायरिंग होता देख लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। उनके जाने पर होटल मैनेजर की सूचना पर सालिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सालिमपुर दक्षिणी टोला निवासी मुन्ना कुमार व मनोज कुमार और बेलथान गांव का रहने वाले रोहित उर्फ मंगला के रूप में हुई है। मुन्ना कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सालिमपुर थाना में कई केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में कड़ाके की ठंड का इंतजार, पश्चिमी विक्षोभ या बारिश के बाद बदलेगा मौसम
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।