Hindi NewsBihar NewsFIR order against RJD MLC Sunil Singh over statement Bihar face Nepal Bangladesh like situation
'बिहार में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात होंगे' बयान पर फंसे राजद के सुनील सिंह, एफआईआर दर्ज

'बिहार में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात होंगे' बयान पर फंसे राजद के सुनील सिंह, एफआईआर दर्ज

संक्षेप: विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बोलते हुए बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनने की चेतावनी देने पर राजद के एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। 

Thu, 13 Nov 2025 08:16 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विवादित बयान देने पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह फंस गए हैं। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार के आदेश पर पटना के साइबर थाने में सुनील सिंह के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर दी गई। सुनील ने अपने बयान में कहा था कि अगर बिहार चुनाव की मतगणना के दौरान कोई हेराफेरी की गई तो बिहार की सड़कों पर वो दृश्य दिखाई देंगे जो नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखे थे। राजद नेता के इस बयान से सियासी पारा गर्मा गया, जेडीयू ने इस पर पलटवार भी किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजद एमएलसी सुनील सिंह ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हिलसा, परिहार, भोरे समेत 10 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को जबरन हरा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव (2025) में भी केंद्र सरकार ने दबाव बनाकर मतदान चालू होने के बावजूद घोषणा करा दिया कि एनडीए पूर्ण बहुमत से आ रही है। इससे लाइन में लगे हुए मतदाताओं को भ्रमित किया गया।

Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:कोई माई का लाल... RJD के सुनील के बयान पर JDU का पलटवार, लालू-तेजस्वी को लपेटा

उन्होंने कहा कि इसलिए हमने अपने मतगणना में लगे सभी पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस कैंडिडेट को जिताने के लिए जनता ने वोट दिया है, उसे हराने की कोशिश की गई तो या हमारा प्रत्याशी बाहर आएगा या फिर चुनाव अधिकारी बाहर आएंगे। इसके बाद नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे देशों की सड़कों पर जो दृश्य देखने को मिले, वो देखने को मिलेंगे। आम जनता सड़क पर उतर जाएगी।

राजद नेता ने कहा कि पहली बार बिहार में इतना ज्यादा मतदान हुआ है। लोगों ने रोजगार के लिए तेजस्वी यादव को वोट दिया है। उन्होंने चुनाव पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 2020 वाली गलती इस बार नहीं करें, बिहार को नेपाल मत बनने दीजिए। उन्होंने चुनाव आयोग के एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी आड़ में गलत काम करने की शुरुआत की गई थी।

पटना के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज

राजद एमएलसी सुनील सिंह के इस बयान के खिलाफ पटना के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। साइबर थाने की एएसआई खुशबू कुमारी की शिकायत के आधार पर थानाधिकारी ने केस दर्ज किया। एफआईआर में कहा गया है कि सुनील सिंह के द्वारा बिहार चुनाव की मतगणना को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की जा रही है। इससे लोगों में वैमनस्य की भावना पैदा होने का आरोप लगाया गया है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।