Hindi NewsBihar NewsFIR against Sheikhpura DIET principal in teacher death case who fined for complaining about food
शेखपुरा DIET में शिक्षक की मौत में प्राचार्य पर FIR, खाने की शिकायत पर लगाया था जुर्माना

शेखपुरा DIET में शिक्षक की मौत में प्राचार्य पर FIR, खाने की शिकायत पर लगाया था जुर्माना

संक्षेप:

शेखपुरा डायट में ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत होने के मामले में प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मेस के खाने की शिकायत करने पर शिक्षक को प्रताड़ित करने और जुर्माना लगाने का आरोप प्राचार्य पर लगा है।

Dec 19, 2025 11:49 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, शेखपुरा
share Share
Follow Us on

बिहार के शेखपुरा जिला के शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (DIET) में ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक मनोज कुमार की हार्ट अटैक से मौत होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के भाई अजीत कुमार की शिकायत पर सदर थाने में डायट (शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र) के प्राचार्य डॉ. शुशांत सौरव पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक मनोज ने दो दिन पहले घटिया और कम खाना देने पर मेस वालों से शिकायत की थी। इसी को लेकर डायट के प्राचार्य ने टीचर को प्रताड़ित किया और 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। प्रताड़ना से परेशान होकर बुधवार देर शाम हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनोज कुमार सिरारी गांव के रहने वाले थे और डायट में प्रशिक्षण ले रहे थे। उनकी मौत के बाद रात में ही अन्य शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया था। इस कारण प्राचार्य को सेंटर छोड़कर भागना पड़ा था।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद प्राचार्य लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने फिलहाल सभी तरह के प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर, इस मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है।

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद ने बयान जारी कर शिक्षक को प्रताड़ित करने वाले प्राचार्य पर कार्रवाई करने की मांग की है। बीपीएससी आंदोलन के दौरान चर्चा में रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने इसे हत्या करार दिया।

ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर वेतन के लिए जुबान खोलने पर ऐक्शन, बिहार में कई टीचरों को नोटिस

शेखपुरा पहुंचे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित बिक्रम ने डायट में जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्राचार्य द्वारा कुल 86 शिक्षकों पर जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य पर कार्रवाई नहीं होती है तो संघ की जिला इकाई एक दिन की हड़ताल करेगी और आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षक को पहले से थी बीमारी- प्राचार्य

वहीं, डायट के प्राचार्य ने अपनी सफाई में कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार शिक्षकों की ट्रेनिंग ली जा रही थी। अधिकांश शिक्षक हाजिरी बनाकर चले जाना चाहते थे। इसलिए थोड़ी सख्ती की गई थी। हादसे में उनका कोई रोल नहीं है। शिक्षक पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।