Hindi NewsBihar Newsfinal voter list will published today by election commission in bihar
बिहार में अंतिम मतदाता सूची का आज प्रकाशन, वोटर लिस्ट में छूटा हो नाम तो क्या करें

बिहार में अंतिम मतदाता सूची का आज प्रकाशन, वोटर लिस्ट में छूटा हो नाम तो क्या करें

संक्षेप:

आपको बता दें कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी जिनके नाम इस सूची में शामिल नहीं है, वो अपना नाम शामिल करा सकेंगे। उन्हें फॉर्म - 6 भरकर संबंधित क्षेत्र के बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करना होगा।

Tue, 30 Sep 2025 06:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को होगा। चुनाव आयोग की ओर से इसे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसे चुनाव आयोग की अधिकृत वेबसाइट ‘ईसीआई डॉट नेट’ पर आसानी से देखा जा सकेगा। इस बाबत सोमवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदाता सूची की प्रति सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के पास भौतिक रूप में उपलब्ध रहेगी। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें इसकी प्रति सॉफ्ट कॉपी के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूची में 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे

प्रकाशित मतदाता सूची में बिहार के 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे। इतने मतदाताओं की ओर से अपना गणना फॉर्म भरकर जमा किया गया था। वहीं, दावा-आपत्ति के दौरान 16 लाख 58 हजार 886 पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 भरकर जमा कराया। चुनाव आयोग के अनुसार 36,475 मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया जबकि 2,17,049 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन किए।

ये भी पढ़ें:बिहार में बागमती और महानंदा पर बनेंगे तीन बराज, मोदी सरकार ने दे दी हरी झंडी
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

वहीं, राज्य के करीब तीन लाख मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए जाने को लेकर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में एसआईआर के दौरान मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होंगे ।

अब भी मतदाता सूची में नाम होगा शामिल

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी जिनके नाम इस सूची में शामिल नहीं है, वो अपना नाम शामिल करा सकेंगे। उन्हें फॉर्म - 6 भरकर संबंधित क्षेत्र के बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करना होगा। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन या ऑफलाइन भी किया जा सकता है। यह प्रक्रिया चुनाव के दौरान नामांकन तिथि के अंतिम दिन से 8 दिन पहले तक किया जा सकता है। सात दिनों तक आवेदन नोटिस बोर्ड पर चिपकाया जाता है। कोई आपत्ति नहीं प्राप्त होने पर, निर्वाची पदाधिकारी नाम शामिल किए जाने की मंजूरी 8 वें दिन देते हैं तो, मतदाता वोट कर सकता है।

ये भी पढ़ें:पटना में लड़की को अगवा कर रेप का प्रयास, लोगों ने चलाई गोली तो भागे बदमाश; सनसनी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।