Hindi NewsBihar Newsfilmy style loot in vaishali miscreats looted 15 lakh jewellery and run away
बिहार में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, दिनदहाड़े दुकानदार को बंधक बना लाखों के गहने ले भाग लुटेरे

बिहार में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, दिनदहाड़े दुकानदार को बंधक बना लाखों के गहने ले भाग लुटेरे

संक्षेप:

पीड़ित चिंतामणीपुर गांव निवासी दुकानदार श्रवण साह ने बताया कि अपराधियों ने उसके पुत्र रोहित कुमार को भी मारकर घायल कर दिया है। श्रवण साह के अनुसार अपराधी करीब 70-80 हजार रुपये नकद और लगभग 18 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए।

Nov 23, 2025 10:37 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, वैशाली
share Share
Follow Us on

वैशाली जिले के मदरना चौक स्थित जय मां वैष्णवी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में शनिवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार को बंधक बनाकर 18 लाख रुपए के आभूषण लूट ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़ित चिंतामणीपुर गांव निवासी दुकानदार श्रवण साह ने बताया कि अपराधियों ने उसके पुत्र रोहित कुमार को भी मारकर घायल कर दिया है। श्रवण साह के अनुसार अपराधी करीब 70-80 हजार रुपये नकद और लगभग 18 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब आठ किलो चांदी एवं 60 ग्राम सोना सहित नकद लूट हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी आराम से अपाचे बाइक पर सवार होकर जतकौली घाट की ओर फरार हो गए।

वैशाली में आभूषण दुकान से 18 लाख की लूट,केस

इधर समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर महावीर चौक के निकट शुक्रवार रात बदमाशों ने एक जेवर दुकान में गार्ड का हाथ-पैर और मुंह बांधकर लूटपाट की। पीड़ित दुकानदार मुस्तफापुर निवासी प्रमोद पोद्दार के पुत्र राजीव कुमार ने बताया कि दुकान में ताला टूटा हुआ था। लगभग 70 ग्राम सोना व 4 किलो चांदी के अलावा दो-तीन हजार नगद समेत लगभग 15 लाख रुपए की लूट हुई है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:बिहार में पतियों के अवैध संबंध से पत्नियां परेशान, महिला आयोग में रोज 10 शिकायते
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।