Hindi NewsBihar Newsfight with wife at night husband body found on railway track in morning bloody incident in Katihar Bihar
रात को बीवी से हुआ झगड़ा, सुबह पति की लाश रेल ट्रैक पर मिली; बिहार के कटिहार में खूनी कांड

रात को बीवी से हुआ झगड़ा, सुबह पति की लाश रेल ट्रैक पर मिली; बिहार के कटिहार में खूनी कांड

संक्षेप:

पुलिस मृतक के ससुर के घर से लाश बरामद किया गया है। पत्नी से रात हुई थी विवाद, सुबह चलती ट्रेन के अंदर चला गया युवक सुधानी थानाध्यक्ष भुवन कुमार ने बताया कि मृतक के ससुराल के लोगों का कहना है कि मिंटू शर्मा का विवाद उसकी पत्नी के साथ हुई थी।

Sat, 30 Aug 2025 12:17 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार, एक संवाददाता
share Share
Follow Us on

रात को पत्नी से झगड़ा और सुबह पति की लाश रेल पटरी पर। बिहार के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर सुधानी रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर स्थित रेल पटरी पर एक युवक का लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मृतक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिया निवासी मंटू शर्मा के रूप में हुई है। घटना सुधानी थाना क्षेत्र के सिंघिया शीतलपुर के समीप की बताया जाता है। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग ट्रेन के नीचे चले जाने से युवक के मौत होने की बात कही गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष भुवन कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही शव को परिजन अपने घर पर ले गये थे।

ये भी पढ़ें:पटना के स्कूल में 5वीं छात्रा ने खुद को आग नहीं लगाई? हत्या के एंगल से जांच शुरू
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

पुलिस मृतक के ससुर के घर से लाश बरामद किया गया है। पत्नी से रात हुई थी विवाद, सुबह चलती ट्रेन के अंदर चला गया युवक सुधानी थानाध्यक्ष भुवन कुमार ने बताया कि मृतक के ससुराल के लोगों का कहना है कि मिंटू शर्मा का विवाद उसकी पत्नी के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह मिंटू शौच करने के लिए घर से बाहर निकलकर घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित रेल पटरी के समीप चला गया था। स्थानीय लोगों का दावा है कि शौच करने के बहाने मिंटू रेल पटरी के समीप पहुंचा और चलती ट्रेन के बीच में ट्रेन के अंदर चला गया। इससे उसका एक पैर, एक हाथ और सिर का आधा हिस्सा कट गया। इससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:मर्डर केस में मां और 2 बेटे को उम्र कैद, जमीन विवाद में बुजुर्ग को मार दिया था

दो बच्चे हैं

पुलिस ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजन जो आवेदन देंगे। उसके आधार पर मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी। परिजन ने कहा कि घटना से पहले भाई के ससुराल के लोगों ने की थी मारपीट शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस के साथ पहुंचे मृतक का भाई निमाई शर्मा और तूफान शर्मा ने बताया कि उसकी भाई मिंटू शर्मा की शादी बारसोई प्रखंड के सिंघिया शीतलपुर की लक्खी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दो संतान भी हुए।

ये भी पढ़ें:कहीं गोली मारी, कहीं पीट-पीटकर हत्या तो कहीं लटका दिया; बिहार में मर्डर-दर-मर्डर
ये भी पढ़ें:14 साल पुराने मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, 3.5 लाख लिया था

28 अगस्त को सूचना मिली

दोपहर में शीतलपुर के लोगों ने फोन कर बताया कि उसके भाई के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। खोजबीन में पता चला कि भाभी मौसी के घर मेदनी चली गई थी। इसके बाद वे लोग अपने घर आजमनगर दनिया आ गये। 28 अगस्त को उन्हें सूचना मिला कि उनका भाई का लाश रेल पटरी पर पड़ा हुआ है। सूचना पर भाई के लाश को ससुराल के लोग घर ले आए। मृतक के भाईयों ने बताया कि कोई जानकारी नहीं है। पर घटना के 24 घंटे पूर्व उन लोगों के साथ मारपीट कर भगा देना हत्या की ओर इशारा करता है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।