Hindi NewsBihar Newsfather raped 17 year old daughter for 6 days in Sheohar Bihar has married twice
बाप का महापाप; 17 साल की बेटी से 6 दिनों तक रेप, 2 शादियां कर चुका है हैवान

बाप का महापाप; 17 साल की बेटी से 6 दिनों तक रेप, 2 शादियां कर चुका है हैवान

संक्षेप:

आरोपी दो शादियां कर चुका है। फिर भी उसने अपनी बेटी को बंधक बनाकर 6 दिनों तक रेप किया।

Sep 13, 2025 02:49 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के शिवहर से मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक हैवान पिता ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी को 6 दिनों तक हवस का शिकार बनाया। इस दौरान पीड़िता को वह बंधक बनाए रखा। मौका पाकर पीड़िता ने डायल 112 को कॉल कर दिया। पुलिस ने उसे घर से निकाल कर पिता के चंगुल से मुक्त कराया। उसके बयान पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी पिता फरार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला शिवहर से पिपराही थाना इलाके के एक गांव का है। आरोपी दो शादियां कर चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटी हुई। लेकिन वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा क्योंकि उसका दिल अपनी साली पर आ गया था। आरोपी ने पत्नी के प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया और साली के साथ शादी कर उसे ले आया। साली से उसके तीन बेटे हैं।

इस बीच पहली पत्नी ने भी शादी कर ली। बेटी अपनी मां के साथ रहती थी। मां अपने दूसरे पति के साथ रोजी रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्य चली गयी तो बेटी नानी के घर में रहने लगी। करीब चार महीने पहले आरोपी ससुराल गया और बेटी को अपने पास रखने के लिए बुला लाया। वहीं वह सौतेली मां और भाइयों के साथ रहती थी।

पिछले दिनों दूसरी पत्नी पति से विवाद होने पर बच्चों को लेकर मायके चली गयी। घर पर बाप और बेटी रहते थे। एक दिन आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने अपनी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बात बाहर नहीं जाए इसलिए पीड़िता के बाहर जाने पर रोक लगा दी। आरोपी छह दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा और हवस मिटाता रहा। मौका मिलते ही पीड़िता ने डायल 112 को स्थानीय लोगों की मदद से कॉल कर दिया। पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।

इस मामले में एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उसे पूरी सुरक्षा भी दी जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।