बिहार में 2 बच्चों के पिता ने सात साल की बच्ची से किया रेप, लहूलुहान हालत में मिली; टिकोला चुनने गई थी मासूम

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सोनवर्षा राज, सहरसा
share

पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश ठाकुर ने बताया कि एफएसएल की टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि आरोपी के दो परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बिहार में 2 बच्चों के पिता ने सात साल की बच्ची से किया रेप, लहूलुहान हालत में मिली; टिकोला चुनने गई थी मासूम

बिहार में 7 साल की एक बच्ची से हैवानियत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सहरसा जिले में दो बच्चों के पिता ने इस मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। सहरसा जिले में काशनगर थाना के एक गांव में रविवार को दो बच्चों के पिता करीब 30 वर्षीय युवक ने एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित बच्ची गांव स्थित बगीचे में आम के टिकोले चुन रही थी।

इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर जब ग्रामीण दौड़े, तो आरोपी भाग गया। लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है।

पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश ठाकुर ने बताया कि एफएसएल की टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि आरोपी के दो परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी ललित सादा को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी अब तक फरार

इधर सहरसा में ही बीते दिनों नयाबाजार स्थित किराये के मकान में रहने वाली निजी क्लिनिक की महिला कर्मी साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपी युवक को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने मे जुटी हुई है। हालांकि एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपी राहुल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के फर्द बयान पर जूस में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में अभियुक्त बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

लड़की को गैस सिलेंडर रिफिलिंग कराने के बहाने बीच रास्ते में जूस के दुकान पर जबरदस्ती कुछ मिलाकर पिलाने के बाद विद्यापति नगर स्थित एक कमरे में ले जाया गया। जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। पीड़िता को सीडब्ल्यूसी दरभंगा भेज दिया गया। सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस राहुल को चिन्हित करने म जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।