Hindi NewsBihar Newsfather named Samrat but his work earned him title of Bulldozer Baba RJD MLA attacks at dy CM
पिता ने सम्राट नाम रखा, काम से बुलडोजर बाबा बन गए; नीतीश के गृहमंत्री पर राजद विधायक का तंज

पिता ने सम्राट नाम रखा, काम से बुलडोजर बाबा बन गए; नीतीश के गृहमंत्री पर राजद विधायक का तंज

संक्षेप:

राजद विधायक सर्वजीत कुमार ने सम्राट चौधरी पर सदन की कार्यवाही के दौरान तंज कसा। कहा कि इनका नाम अब बुलडोजर बाबा हो गया है।

Dec 04, 2025 01:51 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में राजद विधायक सर्वजीत कुमार ने राज्य में अतिक्रमण पर चल रहे बुलडोजर अभियान पर को लेकर सीएम नीतीश कुमार के सामने गृहमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसा। कहा कि इनके पिताजी ने बड़े अरमान से राजा स्वरूप नाम सम्राट रखा था। पर इनके काम की वजह से पत्रकारों इनका नाम बुलडोजर बाबा रख दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोधगया सीट से राजद के विधायक सर्वजीत कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान पर सवाल उठाया। कहा कि गरीबों को उजारा जा रहा है। सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए आरजेडी विधायक ने कहा कि जब पुत्र का जन्म होता है तो लोग बड़े अरमान से उनका नामाकरण करते हैं। उसी नाम से लोग पुकारते हैं। हमारे सम्राट भाई के पिताजी ने इनका नाम राजा के जैसा रखा। लेकिन पत्रकार साथी इनके साथ गड़बड़ कर रहे हैं। समाचारों में इनका नाम बुलडोजर बाबा रख दिया। हम पहली बार पता चला कि किसी के बेटा का नाम अब पत्रकार भी रखने लगे हैं। पत्रकार साथियों से पूछा कि ऐसा नाम क्यों रखा तो बताया कि गरीबों की झोपड़ियां उजर रही हैं तो इनका नाम बुलडोजर बाबा रख दिया है। हमने कहा कि आप लोग हमारे मित्र का सीआर खराब रख रहे हैं। तुरंत मंत्री बने हैं और आप लोग ऐसा नाम रखते हैं। सर्वजीत कुमार ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि 2015 से अबतक अपराध में 80 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें:रणजीत होंगे सम्राट के सेक्रेटरी, नीतीश सरकार ने 5 मंत्रियों को दिए नए आप्त सचिव

विपक्ष के विधायक को सम्राट चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने का कि मेरा नाम बुलडोजर नहीं है, मैं सम्राट चौधरी के नाम से जाना जाता हूँ। रही बात अतिक्रमण हटाने की, तो वह कोर्ट के आदेश से हो रहा है। एक बात तय है कि बिहार में कोई माफिया नहीं बचेगा-चाहे वह बालू माफिया हो, दारू माफिया हो या जमीन माफिया। सबके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें:गड़बड़ किए तो छोड़ दिए, अब कभी नहीं जाएंगे..., RJD विधायकों से बोले सीएम नीतीश
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।