बाप ने किया दिव्यांग बेटे का खून, कुल्हाड़ी से मार कर मर्डर; बिहार के मुंगेर में सनसनीखेज वारदात

Follow us on Google News
share

पारिवारिक विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। सोते हुए बेटे को कुल्हाड़ी  से मार डाला।

बाप ने किया दिव्यांग बेटे का खून, कुल्हाड़ी से मर्डर
बाप ने किया दिव्यांग बेटे का खून, कुल्हाड़ी से मर्डर

बिहार के मुंगेर में एक पिता ने अपने दिव्यांग बेटे को मौत के घाट उतार दिया। शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा मांझी टोला में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में सोते हुए बेटे को पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार दिया। मौके हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गोबड्डा मांझी टोला निवासी तिलो मांझी का अपने मंझला पुत्र 35 वर्षीय चंद्रशेखर मांझी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद तिलो मांझी कहीं चला गया। देर रात वह घर लौटा तो चंद्रशेखर मांझी सो गया था। सोई हुई अवस्था में तिलो मांझी ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपने बेटे की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पिता के द्वारा पुत्र चंद्रशेखर की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बच्चे और पत्नी चीख चीखकर रोने लगे।

हत्या की खबर फैलते ही आस पड़ोस और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी। इसकी सूचना शामपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शामपुर पुलिस गांव में पहुंच गई और परिवार के अन्य सदस्यों से पूरे मामले की जानकारी ली। आवश्यक छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया और हत्यारोपी की तलाश में जुट गई।

मृतक के दो बच्चों का भविष्य अधर में

गांव के लोगों ने बताया कि मृतक तीन भाई में मंझला भाई था। उसकी दो संतानें हैं जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री है शामिल है। धपरी स्थित एक ढाबा में पहले काम करता था। उसकी हत्या से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस सनसनीखेज वारदात के गांव के लोग हैरत में पड़े हुए हैं। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की छापेमारी जारी

इस मामले में शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता के द्वारा पारिवारिक विवाद में पुत्र चंद्रशेखर की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दिए जाने की जानकारी मिली है। आरोपी पिता फरार हो गया है। हत्या से जुड़े तमाम बिंदुओं की पड़ताल कर पूरी जानकारी ली जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि परिजनों की शिकायत के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।

हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबाप ने किया दिव्यांग बेटे का खून, कुल्हाड़ी से मर्डर; बिहार में सनसनीखेज वारदात