नाबालिग बेटी से कई बार बनाया जबरन शारीरिक संबंध, विरोध करने मारपीट; पिता का पाप

हिन्दुस्तान संवाददाता, सरैया, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का 2019 में निधन हो गया। उसे दो छोटे भाई हैं। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष से उसके पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

Muzaffarpur News
बिहार में पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

बिहार में पिता का पाप जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग पुत्री से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामले सामने आया है। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़िता ने पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का 2019 में निधन हो गया। उसे दो छोटे भाई हैं। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष से उसके पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को बड़े पापा और बड़ी मां को घटना की जानकारी दी। बड़े पापा और बड़ी मां के पूछने पर आरोपित ने हंसिया और तलवार लेकर खदेड़ दिया। शुक्रवार को फिर से संबंध बनाने का प्रयास किया। इसी बीच डायल-112 पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पीएसआई अनुराधा सहाय ने बताया कि आरोपित को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता को महिला हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है।

दरवाजे पर चढ़कर चाचा को भतीजे ने गोली मारी

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के ही बहिलवारा खोरमपुर तिवारी टोला में गुरुवार की रात भू विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चंदू तिवारी ने धारदार हथियार से राजेश्वर तिवारी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। इस संबंध में जख्मी राजेश्वर तिवारी ने सरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनके भाई चंदू तिवारी ने अपने हिस्से से अधिक जमीन बेच दी। गुरुवार की रात पूछने गया तो विवाद हो गया। इसी बीच आरोपित ने हमला कर दिया। थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित चंदू तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित प्रिंस कुमार फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में नागा ठाकुर को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली नागा ठाकुर के कंधे के नीचे लगी, जो आर-पार हो गई। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नागेश्वर ठाकुर दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान प्रिंस कुमार आ धमके और नागा ठाकुर पर गोली चला दी। बताया जाता है कि आरोपित प्रिंस कुमार पहले भी दो बार जेल जा चुका है।

अस्पताल में इलाजरत नागा ठाकुर ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है। बताया कि सुबह करीब छह बजे दरवाजे पर झाड़ू लगा रहा था। तभी पीछे से प्रिंस आया और उसे आवाज देने लगा, जैसे ही पीछे घूमा, प्रिंस ने गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि घायल नागेश्वर ठाकुर के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsनाबालिग बेटी से कई बार बनाया जबरन शारीरिक संबंध, विरोध करने मारपीट; पिता का पाप