डर से कांपते बच्चे देखते ही रह गए, बक्सर में पिता ने डंडे से पीट-पीट कर मां को मार डाला

Mar 09, 2026 10:44 am IST
Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, इटाढ़ी

शनिवार से चल रहे तनाव के बीच रविवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सोने लाल यादव ने अपनी पत्नी सोनम देवी की डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

डर से कांपते बच्चे देखते ही रह गए, बक्सर में पिता ने डंडे से पीट-पीट कर मां को मार डाला

बिहार के बक्सर जिले में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विक्रम इंग्लिश पंचायत स्थित मदन डेहरा गांव में रविवार की सुबह आपसी कहासुनी से नाराज पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जब पति पत्नी की पिटाई कर रहा था। उस वक्त महिला के दो मासूम बच्चे भय से कांप रहे थे। हत्या के बाद भाग रहे हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। हत्या की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी की मौत की खबर ने सभी हैरान कर दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई।

पेंटिंग का काम कर करता था भरणपोषण

थाना क्षेत्र के मदन डेहरा गांव निवासी श्रीनिवास यादव का पुत्र सोने लाल यादव तीन भाई है। अपने दोनों भाइयों से अलग अपनी पत्नी सोनम कुमारी (32 वर्ष) के साथ गांव के घर में रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोने लाल पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोने लाल शराब का आदि हो चुका था। शराब को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को भी पति ने पत्नी की पिटाई की थी। इसे लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था।

ये भी पढ़ें:
बिहार में कोसी नदी में डूबे 5 दोस्त, 3 की मौत; परिजनों में कोहराम

तनाव के बीच दिया घटना को अंजाम

शनिवार से चल रहे तनाव के बीच रविवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सोने लाल यादव ने अपनी पत्नी सोनम देवी की डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जख्मी महिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंची और पति सोने लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

मां की ममता से महरूम हुए बच्चे

सोनम देवी के दो बच्चों में 4 वर्षीय सरोज कुमार और 3 वर्षीय प्रियंका कुमारी हैं। मां की मौत के साथ ही दोनों मासूमों की मां की ममता छीन गई। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के आंखों के आंसू सूख गए थे। ग्रामीण कभी महिला के शव को देख दुखित हो रहे थे। तो कभी मासूम बच्चों स्थिति देखकर उनका कलेजा फट रहा था। पूरा गांव इस घटना से हैरान है। घटना की सूचना पर डीएसपी गौरव पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। डीएसपी ने बताया कि आपसी विवाद में पति ने हत्या को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें:
SBI का एटीएम उखाड़ स्कॉर्पियो पर लाद ले गए बदमाश, बिहार में यहां सुबह-सुबह कांड
घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से आंधी-बारिश का दौर; आसमान में रहेंगे बादल

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख