बेटे को बचाने के लिए पिता ने बहू की लाश को गड्ढा खोद छिपाया, बिहार में फिल्म 'दृश्यम' जैसा कांड

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, बगहा, पश्चिम चंपारण
share

पिता ने सोचा कि बेटा कहीं पुलिस की मार से टूट कर सब बता न दें, इसलिए उसने रात को बहू का शव गड्ढ़ा खोदकर निकाला। उसे दूसरे पॉलिथीन में डालकर गन्ने के खेत में गड्ढ़ा खोदकर छिपा दिया। ताकि बेटा अगर बता भी दें तो पुलिस को लाश नहीं मिलेगी और वह बच जाएगा।

बेटे को बचाने के लिए पिता ने बहू की लाश को गड्ढा खोद छिपाया, बिहार में फिल्म 'दृश्यम' जैसा कांड

बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा में फिल्म 'दृश्यम' जैसा कांड हुआ। यहां चौतररवा थाना क्षेत्र की सिसवा बसंतपुर पंचायत के बसंतपुर के पिता मो. आलम ने पुत्र मो. शाहिद को बचाने के लिए हिन्दी फिल्म ‘दृश्यम’ स्टाइल में बहू की लाश छिपा दी। पुलिसिया जांच व दबिस के बाद पिता की निशानदेही पर लाश बरामद कर लिया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट में मामले में स्पीडी ट्रायल शुरू किया गया है। अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि चौतरवा थाना कांड संख्या में 156/24 में शीघ्र ही फैसला आ सकता है।

उन्होंने बताया कि झारखंड के धनबाद के जोरापोखर की नजमा खातून ने अपनी बेटी रोजी प्रवीन की हत्या की एफआईआर दर्ज करायी थी। इसमें उसने अपने दामाद मो शाहिद, समधी मो आलम व समधन को आरोपित किया था। उसने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिसिया दबिस पड़ी तो मां ने बेटे से पूछा कि बहू कहां है? पुत्र ने मां की बजाय पिता को बताया कि उसकी हत्या कर खेत में गड्ढ़ा खोद शव को दबा दिया है।

बस क्या था पिता ने सोचा कि बेटा कहीं पुलिस की मार से टूट कर सब बता न दें, इसलिए उसने रात को बहू का शव गड्ढ़ा खोदकर निकाला। उसे दूसरे पॉलिथीन में डालकर गन्ने के खेत में गड्ढ़ा खोदकर छिपा दिया। ताकि बेटा अगर बता भी दें तो पुलिस को लाश नहीं मिलेगी और वह बच जाएगा। हालांकि बाद में पुलिसिया जांच के दौरान पिता शक के घेरे में आ गये। जिसके बाद पुलिस ने पिता से पूछताछ शुरु की जिसके बाद लाश की बरामदगी हुयी।

घड़ी व अन्य सामग्री से शव की हुई पहचान

पिता की चालाकी भी बेटे को बचाने में काम नहीं आई। गड्ढ़ा खोदकर लाश को पिता ने निकाला। दूसरे प्लास्टिक में उसे पैक किया, लेकिन पैकिंग गड़बड़ा गई। बोरे के बाहर पैर निकल गया। घड़ी समेत दूसरी सामग्री से शव की पहचान की गई। अपर लोक अभियोजय श्री भारती ने बताया कि इस मामले को निष्पादित करने के लिए कोर्ट की तरफ से स्पीडी ट्रायल शुरु कर दिया गया है। इधर कांड के अनुसंधानक ने भी न्यायालय को साक्ष्य को सौंप दिया है ताकि जल्द निपटारा हाे सके।

दीवार पर थे खून के छींटे, पुलिस को बताया कुर्बानी के बकरे का है यह खून, जांच में खुली बात

केस की आईओ ज्योति पूंज ने कोर्ट में घटनास्थल से जब्त की गयी वस्तुओं को कोर्ट में जमा करा दिया। एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट को भी कोर्ट में जमा कर दिया। पुलिस के जांच में अभियुक्त के घर के दीवार व जमीन पर खून के छींटे मिले थे। पुलिस ने पूछताछ की तो शाहिद ने बताया कि बकरीद में कुर्बानी में बकरे के खून के छींटे दीवार पर पड़ गये हैं। वहीं से खून लगा कुदाल भी बरामद हुआ था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।