Hindi NewsBihar NewsFather ill son on European trip JDU Neeraj taunts Tejashwi for abstaining from winter session of Bihar Assembly
पिता बीमार, बेटा यूरोप की सैर पर; तेजस्वी के विंटर सेशन से दूरी बनाने पर जदयू के नीरज ने तंज कसा

पिता बीमार, बेटा यूरोप की सैर पर; तेजस्वी के विंटर सेशन से दूरी बनाने पर जदयू के नीरज ने तंज कसा

संक्षेप:

नीरज ने तेजस्वी यादव के सदन की कार्यवाही से बाहर रहने के लिए तेजस्वी यादव की खिंचाई करते पूछा कि अपने साथ हिस्ट्रीशीटर रमीज को साथ ले गए हैं क्या? 

Dec 05, 2025 12:35 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। कहा है कि पिताजी बीमार हैं और उन्हें छोड़कर बेटा सैर सपाटे पर निकल गया है। नीरज ने तेजस्वी यादव के सदन की कार्यवाही से बाहर रहने के लिए तेजस्वी यादव की खिंचाई करते पूछा कि अपने साथ हिस्ट्रीशीटर रमीज को साथ ले गए हैं क्या? रमीज वही शख्स है जिसके कारण रोहिणी आचार्या को घर छोड़कर निकलना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधान मंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि इस बार जनता ने विपक्ष को टूअर बना दिया है। जनादेश का बज्र टूटा और तेजस्वी यादव परिवार समेत विदेश यात्रा पर चले गए। पता चला है कि यूरोप गये हैं। अगर ऐसा है तो किस देश में गए हैं यह बताना चाहिए। लोकेशन शेयर कर बता देना चाहिए। उनके साथ कौन गया है? मीडिया में खबर है कि कुख्यात रमीज उनके साथ गया है। तो यह बहुत गलत परंपरा हुई। यह गंभीर आपत्ति का सवाल है।

ये भी पढ़ें:किस ग्रह पर हैं मनःसीएम तेजस्वी, कहां है मंत्रिमंडल! नीरज ने RJD को दी यह चुनौती

उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद बीमार हैं और पुत्र विदेशों की सैर कर रहा है। पूछा है कि देश छोड़कर विदेश जाने के लिए अदालत से आदेश लिया है तो इसकी कॉपी मीडिया से शेयर करना चाहिए क्योंकि वे नेता प्रतिपक्ष हैं।

इससे पहले बीजेपी सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान नेता विरोधी दल पिकनिक मनाने देश छोड़कर विदेश चला जाए यह तो सही नहीं है। यह सुविधा देश में मात्र दो लोगों को ही मिली है। एक हैं राहुल गांधी और दूसरे तेजस्वी यादव क्योंकि दोनों सीरियस नेत नहीं हैं। दोनों जनता के मिजाज या नब्ज को नहीं समझते। चुनाव इनके लिए एक मिड टर्म हॉबी है। आकर हाथ हिलाते हैं और चुनाव बाद ये फिर विदेश चले जाते हैं।

ये भी पढ़ें:विधानसभा सत्र के बीच ही यूरोप चले गए तेजस्वी? शिवानंद बोले- मैदान छोड़ दिया
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।