VIDEO: लव मैरिज से आहत पिता ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार और श्राद्ध, रिश्ते की चिता जलाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कटिहार में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी का शवयात्रा निकलकर अंतिम संस्कार किया और श्राद्ध कर दिया। बेटी ने लव मैरिज कर लिया था और कोर्ट में माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया था।

Father performed Last Rites of Alive Daughter: बिहार से कटिहार में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी का श्राद्ध कर दिया। इसके पहले पुतला बनाकर उसकी अर्थी यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार भी किया गया। इलाके में इस मामले की जोर शोर से चर्चा चल रही है कि ऐसी क्या बात हुई कि एक पिता को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। बेटी ने भागकर अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर लिया था। पुलिस ने उसे बरामद करके कोर्ट में पेश किया तो बेटी ने अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया था।

हैरान करने और संवेदना को झकझोर देने वाला यह मामला कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत के खुदना गांव का है। पिता जब अपनी घर से भाग गई बेटी का पूरे रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर रहे थे तो वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

बताया जाता है कि युवती कुछ समय पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए रौतारा थाना में मामला भी दर्ज कराया था। बाद में लड़की बरामद हुई लेकिन, उसने अपने प्रेमी लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसने कोर्ट में अपने माता-पिता और परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। इस घटना से आहत परिवार भावनात्मक रूप से टूट गया और समाज तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में बेटी से सारे संबंध समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

परिवार वालों ने लड़की के नाम से कुश का पुतला तैयार कराया। उसे अर्थी पर लिटाकर पूरे गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई और फिर शमशान घाट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया। इस दौरान पिता मुनचुन पासवान, दादा राम प्रकाश पासवान और अन्य परिजनों की आंखें नम दिखीं। जिस बेटी को जिगर का टुकड़ा बनाकर पिता ने पाला था उसका जीते जी अंतिम संस्कार होते देख पिता की आंखें भी नम हो गईं। लेकिन, बेटी ने बीच कोर्ट में पिता के साथ जो सलूक किया, उस दर्द ने पिता का सीना पत्थर बना दिया था।

लड़की के पिता और दादा ने कहा कि जिस दिन से बेटी घर छोड़कर गई और बाद में हमें पहचानने से इनकार किया, उसी दिन से हमारे लिए वह मर चुकी है। अब उससे हमारा कोई संबंध नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। श्राद्ध कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

(कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट)

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।