Hindi NewsBihar NewsEyes gouged out private parts crushed youth brutally murdered in Sitamarhi over love affair
आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट को कुचला; सीतामढ़ी में युवक की प्रेम प्रसंग में बेरहमी से हत्या

आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट को कुचला; सीतामढ़ी में युवक की प्रेम प्रसंग में बेरहमी से हत्या

संक्षेप:

सीतामढ़ी जिले के रीगा में प्रेस प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसकी आंखें फोड़ दीं और प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को भी बुरी तरह कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 08, 2025 08:07 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, रीगा (सीतामढ़ी)
share Share
Follow Us on

बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी-सीतामढ़ी पथ पर भोरहा गांव की है। बदमाशों ने युवक की आंखें फोड़ दीं और गुप्तांग को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह भोरहा गांव स्थित हनुमान मंदिर से सटे उत्तर में उसका शव मिला है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतक की पहचान भोरहा गांव वार्ड 13 निवासी रामदेव महतो के 30 वर्षीय पुत्र बेचू महतो के रूप में की गई। बेचू का शव मुंह के बल नीचे पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:हत्या, हादसा या आत्महत्या; पूर्णिया में पति, पत्नी और बेटी की मौत का सच क्या?

थानाध्यक्ष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमद्रष्टया युवक की इस तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, इससे प्रतीत होता है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मृतक का गुप्तांग क्षतिग्रस्त पाया गया है। आंख भी फोड़ दी गई है।

बेचू महतो भोरहा चौक पर मोबाइल एवं बिजली के उपकरण की दुकान करता था। गुरुवार रात को दुकान बंद करके घर जा रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका। परिजन ने खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। सुबह में हनुमान मंदिर से सटे उत्तर की तरफ में मुंह के बल नीचे पड़ा हुआ देखा गया।

देखते ही गांव में सनसनी फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि परिजन की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।