Hindi NewsBihar Newsevery youth will get job if mahagathbandhan come in power said tejashwi yadav
सरकार बनी तो बिहार में हर नौजवान को मिलेगी नौकरी, चुनाव से पहले तेजस्वी ने कही बड़ी बात

सरकार बनी तो बिहार में हर नौजवान को मिलेगी नौकरी, चुनाव से पहले तेजस्वी ने कही बड़ी बात

संक्षेप:

तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए नीतीश सरकार को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के पास बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कोई विजन नहीं है। वह हमारे विजन को नकल कर रहे हैं।

Sep 18, 2025 11:21 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज प्रतिनिधि, बेगूसराय
share Share
Follow Us on

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर हैं। इस यात्रा के तहत वो बेगूसराय पहुंचे।बेगूसराय में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में हर नौजवान को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा की बिहार और बेगूसराय के विकास के लिए आगे आना होगा। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। बिहार में अब कोई भी नौजवान बेरोजगार नहीं होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए नीतीश सरकार को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के पास बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कोई विजन नहीं है। वह हमारे विजन को नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई कार्रवाई पर जोर होगा। जाते-जाते उन्होंने ‘जय बिहार, जय बिहारी’ का नारा देकर लोगों का हौसला बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:पटना HC के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से वकील नाराज, अदालत के बहिष्कार का फैसला

उसके बाद ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे पर उपस्थित हजारों की भीड़ ने तेजस्वी यादव का समर्थन किया। असल में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव अपने निर्धारित समय से 5 घंटा देर से बेगूसराय पहुंचे थे। वे सदर प्रखंड के कंकौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अधिकार यात्रा में बुधवार की नौ बजे रात संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:Live: बिहार दौरे पर आए अमित शाह से मिले सीएम नीतीश,डेहरी जाएंगे केंद्रीय मंत्री
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।