Hindi NewsBihar NewsEven CM Nitish Kumar is not heard everything is controlled from Delhi; Priyanka attacks the Modi government
CM नीतीश की भी सुनवाई नहीं, सब दिल्ली से कंट्रोल; प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा

CM नीतीश की भी सुनवाई नहीं, सब दिल्ली से कंट्रोल; प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा

संक्षेप:

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को बेगूसराय के बछवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका ने कहा कि आपकी तो छोड़िए सीएम नीतीश कुमार की भी कोई सुनवाई नहीं है। सब कुछ दिल्ली कंट्रोल हो रहा है। 

Nov 01, 2025 03:11 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस महाचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को बेगूसराय के बछवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि आप लोग इस भ्रम में मत रहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डबल इंजन की सरकार चला रहे हैं, कोई डबल इंजन नहीं, एक ही इंजन है, जो दिल्ली से चल रहा है। आपकी ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। सब कुछ केंद्र से चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होने कहा कि बिहार में जमीनें बड़े उद्योगपतियों को फ्री में बांटी जा रही हैं। लेकिन आपको क्या मिल रहा है। आज हालात ऐसे हैं कि अगर आज आप जागोगे नहीं, अगर आप किस्मत को अपने हाथों में नहीं लोगे, तो कुछ नहीं बदलने वाला है। बड़े-बड़े नेता आएंगे,बड़े-बड़े वादे करेंगे। भविष्य की बात करेंगे, अतीत की बात करेंगे। लेकिन वर्तमान की बात नहीं करेंगे।

प्रियंका ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने बिहार की धरती से जो लड़ाई शुरू की, वो हमारे संविधान की लड़ाई है। संविधान ने आपको शक्ति दी, आत्मविश्वास दिया। इसने आपको सबसे बड़ा अधिकार दिया है- 'वोट' इसका मतलब है कि आप सरकार चुनने के लिए वोट देते हैं, इस देश के नागरिक हैं, जिससे आपको सारी सरकारी सुविधाएं भाजपा और नरेंद्र मोदी ने इसी को कमजोर करने का काम किया है।

प्रियंका ने एसआईआर पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है, जिसने आपके अधिकारों को कमजोर कर दिया है। आपको समानता की नजरों से नहीं देखा गया। आपके वोट को खतरे में डाला गया। आपको बांटने की राजनीति की गई। आपका ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग मुद्दे उठाए गए। हाल ही में सरकार ने बिहार में SIR करवाया और आपके 65 लाख से ज्यादा वोट काट दिए गए। ये सिर्फ वोट नहीं, आपके अधिकार काटे गए हैं।

सड़क मार्ग से बेगूसराय पहुंचीं प्रियंका गांधी

आपको बता दें मौसम खराब रहने की वजह से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बेगूसराय के बछवाड़ा के लिए निकलीं। उसके बाद उनकी सभा खगड़िया के बेलदौर में भी होगी।

ये भी पढ़ें:मोदी अच्छे पर बिहार क्यों पिछड़ा; खेसारी ने उठाए सवाल, नचनिया वाले बयान पर बोले
ये भी पढ़ें:मतदान के दिन भी मोदी मांगेंगे वोट, इन जिलों में 6 नवम्बर को पीएम की रैली
ये भी पढ़ें:ओसामा पर भारी पड़ेगा शहाबुद्दीन का साया? कितनी मुश्किल सीवान की लड़ाई