हाईवे पर खराब ट्रक को ठीक कर रहे लोगों पर चढ़ी अर्टिगा कार, 3 की दर्दनाक मौत

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, त्रिपुरारी मिश्रा, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में एनएच-333बी पर खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे तीन लोगों को बेकाबू अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक ट्रक ड्राइवर और दो मैकेनिक शामिल थे।

हाईवे पर खराब ट्रक को ठीक कर रहे लोगों पर चढ़ी अर्टिगा कार, 3 की दर्दनाक मौत

Munger News: बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 333 बी पर मंगलवार दोपहर को एक भयावह सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। हाईवे पर चलते -चलते खराब हुए एक ट्रक को ठीक कर रहे लोगों पर वहां से गुजर रही बेकाबू अर्टिगा कार चढ़ गई। अर्टिगा ने ट्रक ड्राइवर और दो मैकेनिक को बुरी तरह कुचल दिया। इस दिल दहलाने वाले हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एनएच-333बी मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर बनौधा तेलिया तालाप के समीप लोहापुल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक ट्रक हाईवे से गुजरते समय खराब हो गया था। ड्राइवर ने उसे सड़क किनारे रोक दिया। फिर मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाया गया।दोपहर करीब ढाई बजे वे लोग सड़क किनारे ट्रक की मरम्मत कर रहे थे। तभी बरियारपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अर्टिगा कार ने अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई।

मरने वालों में दो मैकेनिक और एक ड्राइवर

मृतकों की पहचान बनौधा निवासी मोहम्मद अरमान, हाजी सुजान निवासी मोहम्मद टिंकू उर्फ शाहिद और कंतपुर नौवागढ़ी निवासी राजा मंडल के रूप में हुई है। अरमान और टिंकू मैकेनिक का काम करते थे, जबकि राजा ट्रक ड्राइवर था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा वैन का एक हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

एक्सीडेंट के बाद गाड़ी छोड़कर भागे अर्टिगा सवार लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद अर्टिगा कार में सवार लोग भी घायल हुए। इसके बावजूद वे दूसरी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस भयावह हादसे से स्थानीय आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर हाईवे को जाम कर दिया।

पुलिस ने हटवाया जाम

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और परिजनों से समझाइश करने के बाद जाम को हटवाया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। अर्टिगा कार को जब्त किया जा रहा है। गाड़ी को कौन चला रहा था और उसमें कौन लोग सवार थे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। अर्टिगा कार मुंगेर जिले की ही रजिस्टर्ड है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

(मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।