Hindi NewsBihar NewsEou raid at Siwan Municipal Council executive officer house in disproportionate assets case

बिहार में करप्शन पर EOU का ऐक्शन, सीवान नगर परिषद के अफसर के 3 ठिकानों पर रेड
संक्षेप:
अनुभूति श्रीवास्तव पर अगस्त 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
Aug 20, 2025 11:35 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू ने सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के तीन ठिकानों पर आय से अधिक मामले में छापेमारी शुरू की है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी के लखनऊ के गोमतीनगर, रुपसपुर पटना के अर्पणा मेंशन और सीवान नगर परिषद स्थित ठिकानों पर जांच हो रही है। ईओयू से मिली जानकारी के मुताबिक अनुभूति श्रीवास्तव पर वैध आय से 79 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है।
अनुभूति पर अगस्त 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। निलंबन मुक्त होने के बाद हाल ही में उनकी नगर परिषद सीवान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनाती हुई थी।

लेखक के बारे में
Nishant Nandanएक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




