पंजाब नेशनल बैंक में जमा 83 लाख फ्रीज क्यों हो गए, ईडी का बड़ा ऐक्शन

Dec 18, 2025 08:57 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

Punjab National Bank: सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने 11 दिसंबर को छापेमारी की थी। ईडी ने बताया कि शातिरों ने यह फ्रॉड सिम कार्ड स्वैपिंग और ऑनलाइन बैंकिंग में हेरफेर वाले एक जटिल तरीके से किया था।

पंजाब नेशनल बैंक में जमा 83 लाख फ्रीज क्यों हो गए, ईडी का बड़ा ऐक्शन

Punjab National Bank: पीएनबी ग्राहकों के कई खातों से पांच करोड़ रुपये उड़ाने के मामले में धन शोधन अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुजफ्फरपुर में दबिश डाली। ईडी ने 83 लाख रुपये आरोपितों के बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं। ईडी की टीम ने मामले के आरोपितों के चार ठिकानों पर तलाशी ली। इसमें कई दस्तावेज, अपराध में उपयोग की गई सामग्रियां आदि जब्त कर टीम अपने साथ पटना ले गई है।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने 11 दिसंबर को छापेमारी की थी। ईडी ने बताया कि शातिरों ने यह फ्रॉड सिम कार्ड स्वैपिंग और ऑनलाइन बैंकिंग में हेरफेर वाले एक जटिल तरीके से किया था। ग्राहकों के बैंक खातों में एसएमएस अलर्ट और ऑनलाइन बैंकिंग ऑथेंटिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों का अपराधियों ने स्वैपिंग के जरिए दूसरा सिम निकाल लिया।

डुप्लीकेट सिम मिलते ही शातिरों ने पीएनबी के टोल-फ्री सर्विस नंबर पर मैसेज भेजकर पीड़ितों के खातों पर इंटरनेट बैंकिंग सेवा सक्रिय कर दी। फिर उन खातों से बड़ी राशि अंतरित कर ली। कई खातों में रुपये भेजने के बाद आखिर में 1.29 करोड़ रुपये कोलकाता के एक एटीएम से नकद में निकाले गए। इन राशियों को अपराधियों के अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;