पटनावासी ध्यान दें! बोरिंड रोड, अशोक राजपथ समेत 30 इलाकों में आज बत्ती गुल रहेगी
दोपहर 12 से दो बजे तक आरएमएस कॉलोनी और ईस्ट इंदिरा नगर में बिजली नहीं रहेगी। सुबह आठ से 9:30 बजे तक दमदम पार्क, सहदेव महतो मार्ग, वेस्ट बीसी रोड चौराहा और बोरिंग रोड में बिजली गुल रहेगी।

पटना में रहने वाले लोग इस खबर को जरूर पढ़ें। पटना के कई इलाकों में आज बत्ती गुल रहेगा। दरअसल रखरखाव कार्य को लेकर मंगलवार को पांच फीडर एक से तीन घंटे तक बंद रहेंगे। इससे जुड़े करीब 30 इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रामपुर गाड़ीखाना, मुस्तफापुर, रामपुर और दालूचक में बिजली कटी रहेगी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चूल्हाइचक, हरिदासपुर, अभिमन्यु नगर, रेलवे कॉलोनी और रूपसपुर नहर रोड में आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 12 से दो बजे तक आरएमएस कॉलोनी और ईस्ट इंदिरा नगर में बिजली नहीं रहेगी। सुबह आठ से 9:30 बजे तक दमदम पार्क, सहदेव महतो मार्ग, वेस्ट बीसी रोड चौराहा और बोरिंग रोड में बिजली गुल रहेगी। सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक जीएम रोड, स्टेट बैंक, अशोक राजपथ, मखनिया कुआं, खुदा बख्श लाइब्रेरी, बंगाली अखाड़ा और पटना मार्केट में बिजली कटौती रहेगी।
सोनभवन के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग
इधर पटना के आर ब्लॉक स्थित सोनभवन परिसर के पिछले हिस्से में लगे बिजली के तीन ट्रासफॉर्मर में सोमवार की सुबह नौ बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास की किसी भी इमारत को कोई क्षति नहीं पहुंची है। हादसे में किसी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
घर पर सोलर पैनल लगाने को प्रेरित करेंगे
पटना में प्रतिमाह 300 यूनिट से अधिक बिजली उपभोग करने वाले घर मालिकों को चिह्नित कर उन्हें अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा। ऐसे उपभोक्ता को चिह्नित करने के लिए जिला प्रशासन ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है। इस सूची को सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया है।


