Hindi NewsBihar NewsElection in charge Dharmendra Pradhan suddenly arrives to meet Jitan Ram Manjhi discussions on seat sharing in NDA
अचानक जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान; NDA में सीट बंटवारे पर चर्चा तेज

अचानक जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान; NDA में सीट बंटवारे पर चर्चा तेज

संक्षेप:

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर रविवार को अचानक बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जीतन राम मांझी के सरकारी आवास मिलने पहुंचे। बैठक के बाद मांझी ने बताया कि बहुत जल्द सीट बंटवारा हो जाएगा। एनडीए में सब ऑल इज वेल है।

Oct 05, 2025 03:43 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर चर्चा तेज हो गई है। दो दिन के बिहार दौरे पर आए बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान रविवार को अचानक हम के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात करने उनके पटना स्थित सरकारी आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विनोद तावड़े और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में जीतन मांझी ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई, बहुत जल्द सीटें बंट जाएंगी। एनडीए में सब ऑल इज वेल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आपको बता दें बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दो दिन के दौरे पर आए हैं। शनिवार को बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें 60 सीटिंग सीटों पर चर्चा हुई। संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। जानकारी देते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि रविवार को भी बैठक होगी। जिसमें बची हुई सीटों और हारी हुई सीटों पर मंथन होगा।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी पागल हैं, लालू ने मुझे CM पद से हटाया था; SC-ST वाले बयान पर बोले मांझी
ये भी पढ़ें:15 सीट नहीं मिली तो अकेले 100 पर लड़ेंगे; मांझी ने बढ़ाया BJP और JDU पर प्रेशर
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गंदे आदमी, उनका टाइटल हटे; शंकराचार्य पर भड़के मांझी

चर्चा इस बात की भी है कि आज धर्मेंद्र प्रधान एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह की कुशवाहा और फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात चर्चा में रही थी। जिसके बाद पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो गई है। एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा-आर, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम समेत पांच दल शामिल हैं।