Hindi NewsBihar NewsElection commission removes Neetu Chandra as voter awareness SVEEP Icon after video of talking politics gets viral
राजनीति बतियाने पर नीतू चंद्रा की छुट्टी, चुनाव आयोग ने हीरोइन को SVEEP आइकॉन पद से हटाया

राजनीति बतियाने पर नीतू चंद्रा की छुट्टी, चुनाव आयोग ने हीरोइन को SVEEP आइकॉन पद से हटाया

संक्षेप:

चुनाव आयोग ने राजनीतिक बातें करने का वीडियो सामने आने के बाद मतदाता जागरण की स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा को हटा दिया है। नीतू ने नतीजों के दिन मोदी-नीतीश की तारीफ की थी और जंगलराज की याद दिलाई थी।

Nov 16, 2025 10:32 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन टीवी चैनलों पर राजनीतिक बातें करने का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बिहार में मतदाता जागरण के स्वीप आइकॉन पद से हटा दिया है। आयोग ने नीतू चंद्रा, पंकज झा, चंदन राय और क्रांति प्रकाश को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप आइकॉन नाम से एक तरह का ब्रांड एंबैसडर बनाया था। रिजल्ट के दिन समाचार चैनल पर पर नीतू चंद्रा जंगलराज की बातें करती नजर आईं थीं। नीतू ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह की भी तारीफ की थी और डबल इंजन से बिहार में विकास पर अपनी बात रखी थी। आयोग ने उन्हें हटाते हुए लिखी चिट्ठी में कहा है कि इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठ सकता है। (आयोग का पत्र खबर के अंत में है)

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वीप आइकॉन के तौर पर नीतू चंद्रा ने चुनाव आयोग की तरफ से 18 जिलों में अलग-अलग तरह के जनजागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़े। बिहार में इस बार 67.13 फीसदी वोटिंग के साथ आजादी से अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 1951 के बाद कभी मतदान इतना नहीं हुआ था। पुरुषों ने 62.98 तो महिलाओं ने उनसे 9 ज्यादा 71.78 परसेंट वोट गिराया। नीतू ने ऐसा क्या कहा कि उन्हें आयोग ने हटा दिया, उसे पूरी तरह पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबर के लिंक को क्लिक करें।

नीतू चंद्रा ने टीवी चैनल पर बिहार में लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में घर से बाहर ना निकलने, शाम 5 बजे घर लौट आने की नसीहत, किडनैगिंग जैसी चीजों की याद दिलाई। भाजपा और एनडीए में शामिल पार्टियां इस दौर को जंगलराज कहती हैं। नीतू चंद्रा ने बढ़े हुए मतदान का कारण पूछने पर जंगलराज का नाम लेकर कहा कि लोग तनाव में थे क्योंकि उसका आतंक लोगों के मन में था। उन्होंने 20 साल में बिहार में हुए विकास और बदलाव पर भी बात की और कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के दिल में जगह बना ली है।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।