Hindi NewsBihar Newselection commission make 46 points for counting in bihar chunav three lair security
बिहार में अब मतगणना की बारी, 46 केंद्रों पर तीन लेयर में सुरक्षा इंतजाम

बिहार में अब मतगणना की बारी, 46 केंद्रों पर तीन लेयर में सुरक्षा इंतजाम

संक्षेप:

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में मतदान के दौरान कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पांच शिकायतें पहले चरण में प्राप्त हुई थी, जबकि 30 शिकायतें दूसरे चरण में प्राप्त हुईं। इन सभी का तत्काल निपटारा किया गया।

Nov 12, 2025 06:16 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के बाद पटना समेत राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। सभी मतगणना केंद्रों के समीप स्थित स्ट्रॉन्ग रूम (वज्रगृह) में तीन चक्रों में सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को बिहार के सीईओ विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि सभी संबंधित जिलों में मतगणना केंद्रों एवं स्ट्रॉन्ग रूम पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन स्थलों पर उम्मीदवारों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं को भी निगरानी में मौजूद रहने के इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर तय समय में सभी ईवीएम लाई जाएंगी और वहां वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के 5 बड़े फैक्टर, कैसे बूथों तक खिंचे चले आए वोटर

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व सभी स्ट्रॉन्ग रूम की मुख्यालय से अधिकारियों की टीम भेजकर जांच कराई गई है। जांच के दौरान पाया गया कि डिस्प्ले का तार हिलने से मेन कंट्रोल रूम में निगरानी में बाधा हुई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है। साथ ही, सभी सीसीटीवी फुटेज संबंधित उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को दिखा भी दिया गया है। वहीं, सभी केंद्रों पर एक ग्रिड के अतिरिक्त एक बैकअप ग्रिड बनाया गया है, ताकि निगरानी में सख्ती बरती जा सके।

दोनों चरणों में 35 शिकायतें मिली

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में मतदान के दौरान कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पांच शिकायतें पहले चरण में प्राप्त हुई थी, जबकि 30 शिकायतें दूसरे चरण में प्राप्त हुईं। इन सभी का तत्काल निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निपटारे के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाए गए थे। जिनसे तत्काल समस्याओं का समाधान किया गया।

मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण कल

डीएम ने बताया कि मतगणना कार्य पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवधानरहित हो, इसके लिए 1050 कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जा रहा है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्य 13 नवंबर को होगा। इससे पहले 10 नवंबर को इन कर्मियों-पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एसईओ अनिल कुमार पटेल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में पहले से प्रशिक्षित छह मास्टर ट्रेनर की टीम ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।