बिहार से हटी आचार संहिता, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को सौंपी 243 विधायकों की सूची

बिहार से हटी आचार संहिता, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को सौंपी 243 विधायकों की सूची

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य से आदर्श आचार संहिता हटा दी गई है। चुनाव आयोग ने रविवार को सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी।

Nov 16, 2025 05:50 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटा दी गई है। चुनाव आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंप दी है। अब बिहार में नए सरकार के गठन की कवायद की जाएगी। बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि अब राजभवन के द्वारा नई सरकार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग की ओर से अभी तक आचार संहिता हटाने को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीईसी गुंजियाल रविवार शाम को पटना स्थित राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्य की सभी 243 सीटों से जीतने वाले विभिन्न दलों के विधायकों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी मौजूद रहे। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 अक्टूबर को हुआ था, जिसके बाद से राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू थी।

read moreये भी पढ़ें:
Bihar Chunav Result Winners List 2025: बिहार चुनाव जीते 243 विधायकों की सूची

दो चरणों में हुए बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए गए। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी दलों का महागठबंधन 35 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाया। अब राज्य में नई सरकार का गठन होगा।

सरकार गठन को लेकर पटना से दिल्ली तक हलचल जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए के वरीय नेताओं का आना-जाना रहा। वहीं, दिल्ली में भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर जेडीयू और बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि मौजूदा कैबिनेट की सोमवार को बैठक हो सकती है, इसके बाद मुख्यमंत्री पद से नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं।

इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। नीतीश कुमार के ही फिर से मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना है। इसका औपचारिक ऐलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। राजभवन की ओर से ही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।