Hindi NewsBihar NewsElection Commission establishes 46 counting centres for 243 seats of 38 districts in Bihar Assembly Polls 2025 Results
बिहार में जिले 38 लेकिन काउंटिंग सेंटर 46 बनाए; एक से ज्यादा मतगणना केंद्र क्यों और कहां?

बिहार में जिले 38 लेकिन काउंटिंग सेंटर 46 बनाए; एक से ज्यादा मतगणना केंद्र क्यों और कहां?

संक्षेप:

Bihar Counting Results: बिहार की 243 सीटें 38 जिलों में फैली हैं। शिवहर जिला में सबसे कम एक सीट है। पटना में सबसे ज्यादा 14 सीट। मतगणना के लिए 46 काउंटिंग सेंटर बने हैं। जानिए किन जिलों में एक से अधिक केंद्र बने हैं।

Nov 13, 2025 09:46 am ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Counting Results: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतदान के बाद मतगणना और नतीजों की तैयारियों में चुनाव आयोग जुटा है। 38 जिलों में काउंटिंग के लिए 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। आम तौर पर एक जिले की सारी सीटों की मतगणना उस जिला के मुख्यालय में एक केंद्र पर होती है, लेकिन बिहार में चुनाव आयोग ने कुछ जिलों में एक से अधिक काउंटिंग सेंटर बनाए हैं। 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 10 बजे तक रुझान साफ होने लगेगा और दोपहर बाद नतीजे आने लगेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतगणना की स्थापित प्रक्रिया के तहत पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू होगी और उसके आधे घंटे बाद ईवीएम के वोट गिने जाने लगेंगे। ईवीएम के आखिरी राउंड की गिनती से पहले बैलट की गिनती पूरी करनी होगी। ऐसा ना हुआ हो तो ईवीएम के आखिरी राउंड की गिनती को रोक लिया जाएगा और बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ही उसे गिना जाएगा। हर विधानसभा में 14 टेबल पर मतगणना होगी। यानी हर राउंड में 14 बूथ के नंबर जुड़ते रहेंगे।

पटना में एक सेंटर पर 14 सीटों की गिनती, सहरसा में 4 सीट पर ही 3 मतगणना केंद्र

बिहार में सबसे ज्यादा सीटों वाले पटना जिले की 14 विधानसभा की गिनती एक ही मतगणना केंद्र एएन कॉलेज में होगी लेकिन सहरसा जिले में 4 सीट के लिए ही 3 काउंटिंग सेंटर बना दिए गए हैं। एक से अधिक मतगणना केंद्रों वाले जिलों में सहरसा के अलावा पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया शामिल हैं। जिन जिलों में एक से अधिक सेंटर बनाए गए हैं, वहां सारी सीटों की गिनती के लिए एक केंद्र पर जगह की कमी कारण है। देखते हैं कि बिहार के किस जिले में किस विधानसभा सीट के वोटों की गिनती किस मतगणना केंद्र पर होगी।

1. पश्चिम चंपारण जिला- 9 विधानसभा सीट

बेतिया मार्केटिंग यार्ड, बेतिया- वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया और सिकटा

2. पूर्वी चंपारण जिला- 12 विधानसभा सीट

टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, मोतिहारी- रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मधुबन, चिरैया और ढाका

एमएस कॉलेज, मोतिहारी- हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा और मोतिहारी

3. शिवहर जिला- 1 विधानसभा सीट

नगर भवन, शिवहर- शिवहर

4. सीतामढ़ी जिला- 8 विधानसभा सीट

सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज, सीतामढ़ी- रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर और बेलसंड

Bihar AXIS Exit Poll LIVE: एक्सिस माय इंडिया का बिहार एग्जिट पोल शाम 5.30 बजे

5. मधुबनी जिला- 10 विधानसभा सीट

आरके कॉलेज, मधुबनी- हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास और लौकहा

6. सुपौल जिला- 5 विधानसभा सीट

बीएसएस कॉलेज, सुपौल- निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज और छातापुर

7. अररिया जिला- 6 विधानसभा सीट

बाजार समिति, अररिया- नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट और सिकटी

8. किशनगंज जिला- 4 विधानसभा सीट

बाजार समिति, किशनगंज- बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन

9. पूर्णिया जिला- 7 विधानसभा सीट

पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया- अमौर, बनमनखी, रुपौली और धमदाहा

बिहार बोर्ड रीजनल ऑफिस, पूर्णिया- बैसी, कस्बा और पूर्णिया

10. कटिहार जिला- 7 विधानसभा सीट

बाजार समिति, कटिहार- कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा

Bihar Todays Chanakya Exit Poll: टूडेज चाणक्य का बिहार एग्जिट पोल आज शाम 7 बजे से आएगा

11. मधेपुरा जिला- 4 विधानसभा सीट

यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस, मधेपुरा- आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर और मधेपुरा

12. सहरसा जिला- 4 विधानसभा सीट

रमेश झा महिला कॉलेज, सहरसा- सोनबरसा और महिषी

जिला बालक स्कूल, सहरसा- सहरसा

जिला बालिका स्कूल, सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर

13. दरभंगा जिला- 10 विधानसभा सीट

बाजार समिति, दरभंगा- कुशेश्वर स्थान, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी और जाले

14. मुजफ्फरपुर जिला- 11 विधानसभा सीट

बाजार समिति, मुजफ्फरपुर- गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरूराज, पारू और साहेबगंज

15. गोपालगंज- 6 विधानसभा सीट

टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, गोपालगंज- बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे और हथुआ

बिहार के पिछले दो चुनावों के Exit Polls रहे गलत; जिसकी बताई जीत, उसकी हो गई थी हार

16. सीवान जिला- 8 विधानसभा सीट

डीएवी कॉलेज, सीवान- सीवान, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा और बड़हरिया

डीएवी हाई स्कूल, सीवान- जीरादेई, गोरियाकोठी और महाराजगंज

17. सारण जिला- 10 विधानसभा सीट

बाजार समिति, छपरा- एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा और सोनपुर

18. वैशाली जिला- 8 विधानसभा सीट

आईटीआई बालक, हाजीपुर- हाजीपुर, राघोपुर और पातेपुर

राजनारायण कॉलेज, हाजीपुर- लालगंज, वैशाली, महुआ, राजापाकड़ और महनार

19. समस्तीपुर जिला- 10 विधानसभा सीट

समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर- कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीन नगर, विभूतिपुर, रोसड़ा और हसनपुर

20. बेगूसराय जिला- 7 विधानसभा सीट

बाजार समिति, बेगूसराय- चेरिया बरियापुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी

Bihar Election Exit Poll LIVE: तेजस्वी ने एग्जिट पोल को नकारा, बोले- 18 को महागठबंधन सरकार शपथ लेगी

21. खगड़िया जिला- 4 विधानसभा सीट

बाजार समिति, खगड़िया- अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता

22. भागलपुर जिला- 7 विधानसभा सीट

आईटीआई बालिका, भागलपुर- बिहपुर, गोपालपुर और सुल्तानगंज

पॉलिटेक्निक, भागलपुर- पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर और नाथनगर

23. बांका जिला- 5 विधानसभा सीट

पीबीएस कॉलेज, बांका- अमरपुर, धौरेया, बांका, कटोरिया और बेलहर

24. मुंगेर जिला- 3 विधानसभा सीट

आरडी एण्ड डीजे कॉलेज, मुंगेर- तारापुर, मुंगेर और जमालपुर

25. लखीसराय जिला- 2 विधानसभा सीट

पॉलिटेक्निक, लखीसराय- सूर्यगढ़ा और लखीसराय

Bihar Exit Poll में तेजस्वी, सम्राट, तेज प्रताप और खेसारी का क्या हाल; कौन हार या जीत रहा?

26. शेखपुरा जिला- 2 विधानसभा सीट

नवोदय विद्यालय, शेखपुरा- शेखपुरा और बरबीघा

27. नालंदा जिला- 7 विधानसभा सीट

नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ- अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत

28. पटना जिला- 14 विधानसभा सीट

एएन कॉलेज, पटना- मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम

29. भोजपुरा जिला- 7 विधानसभा सीट

बाजार समिति, आरा- संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर

30. बक्सर जिला- 4 विधानसभा सीट

वेयरहाउस गोदाम, बक्सर- ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर

Bihar Exit Poll Result LIVE: बिहार के कई एग्जिट पोल में नीतीश सरकार, एक में तेजस्वी की जीत

31. कैमूर जिला- 4 विधानसभा सीट

बाजार समिति, मोहनिया- रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर

32. रोहतास जिला- 7 विधानसभा सीट

बाजार समिति, सासाराम- चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी और काराकाट

33. अरवल जिला- 2 विधानसभा सीट

फतेहपुर संडा कॉलेज, अरवल- अरवल और कुर्था

34. जहानाबाद जिला- 3 विधानसभा सीट

एसएस कॉलेज, जहानाबाद- जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर

35. औरंगाबाद जिला- 6 विधानसभा सीट

एस सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद- गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद और रफीगंज

Mokama Exit Polls: अनंत सिंह का मोकामा में क्या होगा, भाई वीरेंद्र जीत रहे अपना चुनाव

36. गया जिला- 10 विधानसभा सीट

गया कॉलेज, गया- गुरुआ, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज और वजीरगंज

बाजार समिति, गया- शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोध गया और अतरी

37. नवादा जिला- 5 विधानसभा सीट

कन्हाई लाल कॉलेज, नवादा- रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर और वारिसलीगंज

38. जमुई जिला- 4 विधानसभा सीट

केकेएम कॉलेज, जमुई- सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।