Hindi NewsBihar Newselection commission can announced bihar elections date after six october
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा खत

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा खत

संक्षेप:

चुनाव आयोग निर्देश के तहत चुनाव से सीधे तौर पर संबंधित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का पदस्थापन उनके गृह जिले में नहीं किया जाएगा। वहीं, 30 नवंबर तक या उसके पहले अगर किसी भी कर्मी का कार्यकाल तीन साल या उससे अधिक का हो रहा है तो उनका तबादला किया जाएगा।

Thu, 25 Sep 2025 05:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार के महकमों को छह अक्टूबर तक सरकारी पदाधिकारियों और कर्मियों के तबादले की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उसी दिन तबादला एवं पदस्थापन से संबंधित रिपोर्ट भी मांगी है। चुनाव आयोग के इस निर्देश से साफ है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा अब छह अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है। इस बीच चुनाव आयोग की टीम मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में कभी भी बिहार आ सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौर हो कि आयोग पहले ही चुनाव से जुड़े कर्मियों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। इसके तहत कर्मियों और पदाधिकारियों को उनके गृह जिला या लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती नहीं करने की हिदायत दी गई है। बुधवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, सभी प्रधान सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर छह अक्टूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें:बिहार में इंजीनियरिंग की छात्रा ने दी जान, नाराज छात्रों ने DSP की गाड़ी तोड़ी
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

चुनाव आयोग निर्देश के तहत चुनाव से सीधे तौर पर संबंधित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का पदस्थापन उनके गृह जिले में नहीं किया जाएगा। वहीं, 30 नवंबर तक या उसके पहले अगर किसी भी कर्मी का कार्यकाल तीन साल या उससे अधिक का हो रहा है तो उनका तबादला किया जाएगा। यह निर्देश जिलास्तर के सभी निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व अन्य कर्मियों पर लागू होगा।

स्पेशल ब्रांच, प्रशिक्षण आदि पर निर्देश लागू नहीं

चुनाव से जुड़े कार्यों के लिए तैनात होने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तर के अपर समाहर्ता के अलावा अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों पर भी यह व्यवस्था लागू होगी। वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त, नगर आयुक्त एवं अन्य कर्मियों के तबादले को लेकर भी इस निर्देश का पालन किया जाएगा।

पुलिस महकमे के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी से लेकर जिलों में तैनात इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों पर भी आयोग का आदेश लागू होगा। कंप्यूटराइजेशन, स्पेशल ब्रांच, ट्रेनिंग आदि से संबंधित पुलिस कर्मियों पर यह निर्देश लागू नहीं होगा। वहीं, तीन साल से अधिक समय तक एक ही स्थान पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों पर भी यह निर्देश लागू होगा।

ये भी पढ़ें:'चोरी-चमारी' की बात कर बुरे फंसे प्रशांत किशोर, जमकर हो रहे ट्रोल; माफी की मांग
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।