Hindi NewsBihar Newseighteen year old girl dead body found in purnia
सिलाई सीखने घर से निकली थी, मक्के के खेत में मिली 18 साल की लड़की की लाश

सिलाई सीखने घर से निकली थी, मक्के के खेत में मिली 18 साल की लड़की की लाश

संक्षेप:

  • घटना पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र के हरखेली पंचायत के वार्ड 14 सोनपुर टोला टावर के समीप की है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवती रोज की तरह सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए गुरुवार को घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी।

Mar 16, 2025 01:47 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददाता, बायसी/डगरुआ, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बिहार के पूर्णिया जिले में मक्का खेत में युवती की लाश बरामद की गई है। मृतका की पहचान पहचान डगरूआ थाना के हरखेली पंचायत के वार्ड आठ चाँदभाटी गांव निवासी मनोवर की 18 वर्षीय पुत्री रेशमा के रूप में की गई है। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के हरखेली पंचायत के वार्ड 14 सोनपुर टोला टावर के समीप की है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवती रोज की तरह सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए गुरुवार को घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर वार्ड 14 के मक्का खेत में चौहद्दी पर लगे तार में लटका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:तेजप्रताप के ऑर्डर पर नाचने वाले पुलिसकर्मी पर गाज, RJD विधायक पर भी ऐक्शन
ये भी पढ़ें:बिहार में एक लीटर दूध के लिए डबल मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।