दुपट्टे का फंदा बनाकर आम के पेड़ से लटकी 18 साल की लड़की, पास में पड़ा सिंदूर; रहस्यमयी मौत

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, अनिल झा, कुर्साकांटा, अररिया
share

सूचना पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। उसने भी साक्ष्य एकत्रित किया। खास बात ये कि घटना स्थल के पास से युवती का चप्पल बरामद होने के साथ-साथ बगल में एक सिंदूर का पैकेट भी मिला।

दुपट्टे का फंदा बनाकर आम के पेड़ से लटकी 18 साल की लड़की, पास में पड़ा सिंदूर; रहस्यमयी मौत

बिहार के अररिया जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। गुरूवार की सुबह यहां करीब 7.30 बजे कुआड़ी थाना क्षेत्र के पहुंसी वार्ड चार स्थित एक आम के पेड़ से 18 वर्षीया युवती का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फंदे के रूप में उसी युवती का दुपट्टा उसके गले में था। मृतका प्रिया कुमारी पहुंसी वार्ड चार निवासी उपेन्द्र सिंह की एकलौती बेटी थी। उपेन्द्र पेशे से मजदूर हैं। प्रिया बुधवार की देर शाम से गायब थी। परिजनों के अनुसार वह चुपचाप किसी को बिना बताए ही घर से निकली थी। इधर गुरूवार की सुबह प्रिया का शव मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। गांव वाले भी सन्न रह गए।

प्रिया की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इधर सूचना मिलते ही कुआड़ी थानेदार राजू कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सूचना पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। उसने भी साक्ष्य एकत्रित किया। खास बात ये कि घटना स्थल के पास से युवती का चप्पल बरामद होने के साथ-साथ बगल में एक सिंदूर का पैकेट भी मिला।

पुलिस संजीदगी के साथ पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में मृतका के पिता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम वे घर से बाहर थे। प्रिया की दादी भी पास ही गरूड़ पुराण सुनने गई थी। दूसरे कमरे में प्रिया का भाई मौजूद था। रात में हमलोग आए तो प्रिया की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सभी लोगों ने बिना कुछ खाए-पीए ही किसी तरह रात काटी। सुबह घटना की जानकारी मिली। इधर कुआड़ी थानेदार राजू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।