Hindi NewsBihar Newseight child get admitted in emergency ward after eat Purging nut in bhabua bihar
बिहार के भभुआ जिले में जेट्रोफा का फल खाकर 8 बच्चे बीमार, अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज जारी

बिहार के भभुआ जिले में जेट्रोफा का फल खाकर 8 बच्चे बीमार, अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज जारी

संक्षेप:

सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिभुवन नारायण ने बताया कि जेट्रोफा के बीज में टॉक्सएल्ब्यूमिन और फॉर्बोल एस्टर जैसे विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो प्रोटीन संश्लेषण को रोकते हैं और बड़ी मात्रा में सेवन करने पर गुर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Feb 05, 2026 11:16 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, भभुआ
share Share
Follow Us on

बिहार के भभुआ जिले में जेट्रोफा के पौधे का बीज खाने से बुधवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव के आठ बच्चों की तबीयत खराब हो गई। पीड़ित सभी बच्चों की उम्र 5-12 वर्ष है। बच्चों की तबीयत बिगड़ती देख उनके परिजन चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी बच्चों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कर बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीमार बच्चों में मदुरना गांव निवासी पिंटू राम की 5 वर्षीया पुत्री लाडो कुमारी एवं 8 वर्षीया पुत्री ट्विंकल कुमारी, सोमारु राम का 7 वर्षीय पुत्र आशीर्वाद कुमार, 8 वर्षीय पुत्र कृष कुमार, दुलारचन राम का 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, 9 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, लोटन राम की 12 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी, प्रवीण कुमार राम का 8 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार शामिल हैं। बच्चों के बीमार होने के बाद उनके परिजन चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें:LIVE: सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा, सीएम नीतीश विधानसभा पहुंचे

परिवार के महिला-पुरुष सदस्य अस्पताल में बच्चों की देखरेख कर रहे हैं। घटना की सूचना पर रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए हैँ। इस बाबत सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ.त्रिभुवन नारायण ने कहा कि सभी बीमार बच्चों को चैनपुर सीएचसी से रेफर करने पर सदर अस्पताल लाया गया है। यहां के इमरजेंसी में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

बीज ज्यादा खा लेने पर हो सकती है मौत

सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिभुवन नारायण ने बताया कि जेट्रोफा के बीज में टॉक्सएल्ब्यूमिन और फॉर्बोल एस्टर जैसे विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो प्रोटीन संश्लेषण को रोकते हैं और बड़ी मात्रा में सेवन करने पर गुर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बीज खाने से गंभीर फूड पॉइजनिंग के लक्षण होते हैं। इससे चक्कर, उल्टी, दस्त, पेट में तेज दर्द, जलन जैसी समस्या होती है। ज्यादा खाने से मौत हो सकती है।

ये भी पढ़ें:पटना में विधायक के भाई के दुकान में लगी भीषण आग, बगल की छत पर कूदने लगे लोग
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।