बिहार के 5 लाख से ज्यादा टीचरों को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भेजी चिट्ठी, खत में क्या लिखा

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने टीचरों को खत लिखा है। शिक्षा मंत्री ने खत में लिखा है कि शिक्षकों ने इस पहल के लिए शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

Mithilesh Tiwari
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी।

शिक्षक दिवस के दिन राज्य के सभी पांच लाख 80 हजार शिक्षकों को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पत्र भेजा। तीन पेज के इस पत्र में मंत्री ने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके योगदान और समाज एवं राज्य के भविष्य निर्माण में उनकी जिम्मेदारी का उल्लेख किया है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बिहार का उज्ज्वल भविष्य आज के विद्यालयों और वहां पढ़ने वाले बच्चों से जुड़ा है। ऐसे में शिक्षक राज्य के भविष्य को संवारने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षकों ने इस पहल के लिए शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित गोपालगंज और बांका की दोनों महिला शिक्षकों बधाई दी है।

डाक विभाग: इंस्पेक्टर पदोन्नति परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी

डाक विभाग ने इंस्पेक्टर पदोन्नति के लिए आयोजित होने वाली विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के लिए अब उम्मीदवार 15 सितंबर शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित थी। इस संबंध में डाक विभाग संचार मंत्रालय भारत सरकार के विभागीय परीक्षा अनुभाव ने अधिसूचना जारी की है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि जो योग्य कर्मचारी किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक और मौका मिल सके और कोई भी पात्र व्यक्ति इस पदोन्नति के अवसर से वंचित न रहे। यह परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से इंस्पेक्टर पदों पर 66.66 प्रतिशत विभागीय कोटे के तहत पदोन्नति दी जानी है। जो केवल डाक विभाग में पहले से ही कार्यरत कर्मचारियों के लिए है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति वर्ष 2026 की उन रिक्तियों के लिए होगी जो एक जनवरी 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 के बीच खाली होंगी या हो सकती हैं। आवेदनों के सत्यापन का काम 16 सितंबर तक करना होगा। अगर किसी आवेदन में कोई गलती या कमी पाई जाती है तो उसे सुधारने के लिए उम्मीदवारों को 17 सितंबर तक का समय दिया गया है, जबकि पहले यह तारीख 11 सितंबर थी। इसके बाद जब उम्मीदवार अपने सुधरे हुए आवेदन दोबारा जमा करेंगे, तो नियंत्रण अधिकारी उन्हें 18 सितंबर तक जांचकर पास करेंगे। आवेदनों को अंतिम रूप देने और परीक्षा केंद्र आवंटित करने का काम नोडल अधिकारी अब 19 सितंबर तक करेंगे। प्रवेश पत्र 22 सितंबर शाम 5:30 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इस परीक्षा का लाभ देश के सभी डाक सर्किलों के कर्मचारियों को मिलेगा। बिहार के सभी जिलों में तैनात पात्र डाक कर्मचारी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और अगर वे सफल होते हैं तो इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हो सकते हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के 5 लाख से ज्यादा टीचरों को शिक्षा मंत्री ने भेजी चिट्ठी,खत में क्या लिखा