चाय-पानी पूछा और दाग दिए ये 7 सवाल, अलग कमरों में राबड़ी और तेज प्रताप यादव का ED से सामना

Mar 18, 2025 02:53 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

  • रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के केस में ईडी की टीम पटना में एक साथ दो अलग कमरों में पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके पूर्व मंत्री बेटे तेज प्रताप यादव से पूछताछ कर रही है।

चाय-पानी पूछा और दाग दिए ये 7 सवाल, अलग कमरों में राबड़ी और तेज प्रताप यादव का ED से सामना

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की नौकरी के बदले में जमीन लिखवाने के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से लगातार पूछताछ कर रही है। पटना में ईडी के दफ्तर में राबड़ी और उनके पूर्व मंत्री बेटे तेज प्रताप मंगलवार की सुबह पहुंचे थे और दोनों से एक ही छत के नीचे अलग-अलग कमरों में पूछताछ चल रही है।

तेज प्रताप यादव से क्या पूछा गया है, ये अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन राबड़ी देवी से अब तक ईडी के अफसरों ने चाय और पानी पूछने के अलावा सात सीधे सवाल किए हैं। अभी राबड़ी और तेज प्रताप को लंच के लिए ब्रेक दिया गया है। दोनों को भोजन कराने के लिए सांसद मीसा भारती गई हैं। ईडी ने लालू यादव को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है और बुधवार को बुलाया है।

राहत तो मिलनी ही है, कोई गुनाह थोड़े किए हैं; लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी ने केंद्र को घेरा

राबड़ी देवी से ईडी का सवाल 01- आपके नाम से जो जमीन है, वो आपने कैसे अर्जित की?

राबड़ी देवी से ईडी का सवाल 02- जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई, उनको आप कैसे जानती हैं?

राबड़ी देवी से ईडी का सवाल 03- नौकरी के बदले जमीन देने वालों से आप पहली बार कब मिलीं?

राबड़ी देवी से ईडी का सवाल 04- जमीन देने वालों को नौकरी देने की पैरवी आपने क्यों की?

राबड़ी देवी से ईडी का सवाल 05- आपके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जो बंगला खरीदा है, उसके बारे में आप क्या जानती हैं?

LIVE: राबड़ी-तेज प्रताप को लंच ब्रेक, लैंड फॉर जॉब केस में ED ने पूछे तीखे सवाल

राबड़ी देवी से ईडी का सवाल 06- पटना के सगुना स्थित अपार्टमेंट की जमीन आपने कब, कैसे और कितने में खरीदी?

राबड़ी देवी से ईडी का सवाल 07- अपार्टमेंट का निर्माण कब शुरू हुआ और जो पैसा लग रहा है, उसका स्रोत क्या है?

बता दें कि ईडी इस मामले में पहले भी लालू यादव के परिवार से पूछताछ कर चुकी है और इस केस में लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत कुछ बेटियों के खिलाफ दिल्ली की विशेष अदालत में आरोप पत्र भी दायर कर रखा है। ईडी ने पिछले साल इस केस में पहली चार्जशीट फाइल करने के बाद एक पूरक आरोपपत्र भी दायर किया था।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।