राबड़ी और तेज प्रताप से ईडी की पूछताछ खत्म, कल लालू यादव से होंगे सवाल-जवाब

Mar 18, 2025 04:50 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

लैंड फॉर जॉब केस में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव से से ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को पटना कार्यालय में पूछताछ की। बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

राबड़ी और तेज प्रताप से ईडी की पूछताछ खत्म, कल लालू यादव से होंगे सवाल-जवाब

Rabri Devi Lalu Family ED: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से लैंड फॉर जॉब केस में प्रवतर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लंबी पूछताछ की। राबड़ी देवी से ईडी अधिकारियों ने 4 घंटे सवाल-जवाब किए। वहीं, तेज प्रताप से भी दोपहर से शाम तक पूछताछ की गई। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को पटना स्थित ईडी कार्यालय में पेश होंगे। उनसे भी ईडी के अधिकारी सवाल-जवाब करेंगे।

ईडी सूत्रों के अनुसार अधिकारियों द्वारा राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की गई। इस दौरान मीसा भारती भी दोनों के साथ ईडी दफ्तर में मौजूद रहीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राबड़ी देवी और तेज प्रताप को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे जो भी सवाल किए गए, उनका जवाब दिया गया है। मीसा ने कहा कि हम लोगों ने जांच टीम का सहयोग किया है। कल (बुधवार को) लालू प्रसाद यादव को बुलाया गया है। वेभीयहांआएंगे।

राबड़ी और तेज प्रताप को लंच ब्रेक

लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को पूछताछ के दौरान लंच का समय दिया गया। ईडी के अधिकारियों ने राबड़ी देवी से कहा कि आप लंच कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी कार्यालय में राबड़ी देवी की बड़ी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी मौजूदगी में मां और भाई को खाना खिलाया। इसके बाद राबड़ी देवी को आवश्यक दवाएं भी दी गईं।

ईडी ने राबड़ी देवी से पूछे ये सवाल

राबड़ी देवी से ईडी ने पूछा कि उनके नाम से जो जमीन है, वो उन्होंने कैसे हासिल की। जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई, उन्हें वे कैसे जानती हैं। उनसे तेजस्वी यादव के दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बंगले और पटना के सगुना स्थित अपार्टमेंट की जमीन के बारे में भी सवाल किया गया। ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान राबड़ी देवी को चाय और पानी भी ऑफर किया।

लालू परिवार के सदस्यों से पूछताछ से पहले पटना स्थित ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। राबड़ी देवी के दफ्तर पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में आरजेडी के कार्यकर्ता भी ईडी कार्यालय के बाहर जुट गए और प्रदर्शन करने लगे। पूर्व सीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यालय के अंदर ले जाया गया।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच लालू परिवार के सदस्यों से ईडी की पूछताछ पर राजनीतिक पारा गर्मा गया है। बिहार विधानसभा के बजट आरजेडी के विधायक ललित यादव और भाई वीरेंद्र ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। देशभर के विपक्षी नेताओं पर इस तर की कार्रवाई की जा रही है। दोनों विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।

क्या है मामला?

आरोप है कि यूपीए कार्यकाल के दौरान जब लालू यादव रेल मंत्री (2004-2009) थे। उस समय रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियमों की अनदेखी करते हुए कई अभ्यर्थियों को नौकरी पर रखा गया था। इसके बदले में लालू परिवार और उनके करीबियों के नाम पर बेशकीमती जमीनें औने-पौने दाम पर लिखवाई गई थीं। सीबीआई इस केस के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है। वहीं, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इसकी जांच में जुटी है। लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी एवं तेज प्रताप यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ दोनों ही एजेंसी चार्जशीट दायर कर चुकी है। ये फिलहाल जमानत पर हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।