नितिन नवीन के रोड शो में बिदका घोड़ा, घुड़सवार को जमीन पर पटका

Dec 24, 2025 07:20 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

वीडियो में नजर आ रहा है कि रोड शो के दौरान कुछ घोड़े वहां मौजूद हैं। इनमें से एक घोड़ा कुछ देर तो शांत था लेकिन अचानक ही वो बिदक गया। इसके बाद उसने अपनी पीठ पर बैठे घुड़सवार को वहीं जमीन पर धड़ाम से पटक दिया।

नितिन नवीन के रोड शो में बिदका घोड़ा, घुड़सवार को जमीन पर पटका

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में भव्य रोड शो किया। नितिन नवीन के रोड शो के दौरान उनके स्वागत में आया एक घोड़ा अचानक बिदक गया। इसके बाद इस घोड़े ने घुड़सवार को सड़क पर ही पटक दिया। घोड़े को काबू करने में पसीने छूट गए। घुड़सवार को जमीन पर पटकने का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि रोड शो के दौरान कुछ घोड़े वहां मौजूद हैं। इनमें से एक घोड़ा कुछ देर तो शांत था लेकिन अचानक ही वो बिदक गया। इसके बाद उसने अपनी पीठ पर बैठे घुड़सवार को वहीं जमीन पर धड़ाम से पटक दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में घुड़सवार को ज्यादा चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जल्द ही घोड़े को काबू भी कर लिया गया। घोड़े को काबू में करने के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा।

नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंगलवार को अपने गृह शहर पटना पहुंचे। उनके सम्मान में बिहार भाजपा ने मिलर हाई स्कूल मैदान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इससे पहले उनका एयरपोर्ट से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक रोड शो हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो कार्यक्रम के लिए मंगलवार को शहर में काफी भीड़ रही। इस दौरान वाहनों की कतारें लगी रहीं। चौक-चौराहों पर दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक वाहनों की अधिकता के कारण भीषण जाम लगा रहा।

जीपीओ, आर ब्लॉक, चितकोहरा, अनीसाबाद, चिरैयाटांड़ पुल, एग्जीबिशन रोड समेत कई इलाके में लोग जाम से परेशान रहे। दारोगा राय पथ, अटल पथ, हार्डिंग रोड आदि इलाके में वाहनों की पार्किंग होने से जाम की स्थिति रही।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।