Hindi NewsBihar Newsdumraon assembly seat result live 2025 who will win jdu rahul singh jan suraaj shivang vijay cpi ml ajit kushwaha
Dumraon Chunav Result: डुमरांव में जेडीयू के राहुल कुमार सिंह की जीत, CPI माले के अजीत सिंह मामूली अंतर से हारे

Dumraon Chunav Result: डुमरांव में जेडीयू के राहुल कुमार सिंह की जीत, CPI माले के अजीत सिंह मामूली अंतर से हारे

संक्षेप:

Dumraon Chunav Result 2025: डुमरांव सीट पर जेडीयू के राहुल कुमार सिंह ने बेहद कांटे की टक्कर में जीत हासिल की। सीपीआई माले के अजीत कुमार सिंह मामूली अंतर से हार गए, बसपा के ददन यादव तीसरे रहे।

Nov 15, 2025 01:45 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: बक्सर जिले की डुमरांव विधानसभा सीट पर इस बार जेडीयू के राहुल कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। डुमरांव विधानसभा के अंतिम नतीजों ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। जेडीयू के राहुल कुमार सिंह ने 79,411 वोटों के साथ बेहद कड़े मुकाबले में जीत पक्की की, जबकि माले उम्मीदवार डॉ. अजीत कुमार सिंह सिर्फ 2,105 मतों से पीछे रह गए। बसपा के ददन यादव तीसरे नंबर पर रहे और मुक़ाबला आखिरी दौर तक सांसें थामे रखने वाला साबित हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

07:08 AM - Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: डुमरांव में जेडीयू के राहुल कुमार सिंह की रोमांचक जीत, CPI माले के अजीत सिंह मामूली अंतर से हारे

दुमरांव विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में जेडीयू उम्मीदवार राहुल कुमार सिंह ने 79,411 वोटों के साथ बेहद कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की है। सीपीआई(एम-एल) प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह 77,306 वोटों पर सिर्फ 2,105 मतों से पराजित हुए। बसपा के ददन यादव 11,127 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, और अंत तक मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा।

12:15 AM - Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: डुमरांव में 14वें राउंड की गिनती पूरी, जेडीयू के राहुल सिंह की बेहद मामूली बढ़त, माले के अजीत सिंह कड़े मुकाबले में

डुमरांव विधानसभा सीट पर चौदहवें राउंड की गिनती में जेडीयू उम्मीदवार राहुल कुमार सिंह 42,891 वोटों के साथ सिर्फ 297 मतों की मामूली बढ़त पर हैं, जबकि सीपीआई(एम-एल) प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह 42,594 वोटों के साथ बेहद नज़दीक से चुनौती दे रहे हैं। बसपा के ददन यादव 5,674 वोटों पर तीसरे स्थान पर हैं और मुकाबला फिलहाल दुमरांव में बेहद रोमांचक बना हुआ है।

12:15 AM - Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: डुमरांव में 8वें राउंड की काउंटिंग पूरी, माले अजीत सिंह की बढ़त; बाकियों का क्या हाल

डुमरांव विधानसभा सीट पर राउंड 8 की गिनती के बाद सीपीआई (माले) उम्मीदवार डॉ. अजीत कुमार सिंह 25550 वोटों के साथ 1898 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीयू के राहुल कुमार सिंह 23652 वोटों के साथ कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बसपा के ददन यादव 3865 वोटों के साथ काफी पीछे हैं। शुरुआती राउंड्स में ही मजबूत स्थिति बनाने वाले डॉ. अजीत की बढ़त अब स्थिर होती दिख रही है और मुकाबला मुख्य रूप से सीपीआई (एमएल) और जेडीयू के बीच सिमट गया है।

10:26 AM - Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: डुमरांव में जेडीयू के राहुल सिंह की बढ़त, जन सुराज और माले पिछड़ी

डुमरांव विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार राहुल सिंह ने बढ़त बना ली है, जबकि उनके सामने जन सुराज पार्टी के शिवांग विजय सिंह और माले के अजीत कुमार सिंह (अजीत कुशवाहा) के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। शुरुआती राउंड में राहुल सिंह की बढ़त ने जेडीयू खेमे में उत्साह बढ़ाया है, लेकिन पीछे चल रहे दोनों प्रत्याशी लगातार वोटों के अंतर को कम करने की कोशिश में जुटे हैं, जिससे यहां का मुकाबला हर राउंड के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है।

8:40 AM - Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: शुरू हो गई मतगणना

Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। मतगणना की प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलेट के लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी और मतगणना आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है, जिसके चलते उम्मीदवारों और समर्थकों में रोमांच और उत्सुकता लगातार बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार में रिकॉर्ड मतदान किसके लिए वरदान, NDA या महागठबंधन सरकार?

6:40 AM - Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

Dumraon Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना की प्रक्रिया के तहत पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी और मतगणना की जाएगी। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।