Hindi NewsBihar Newsdue to snowfall on mountains cold wave amd fog in bihar weather report
Bihar Weather: बिहार में कोहरे और ठंड का टॉर्चर, शीत दिवस से हाहाकार; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में कोहरे और ठंड का टॉर्चर, शीत दिवस से हाहाकार; आगे कैसा रहेगा मौसम

संक्षेप:

Bihar Weather: मौसम विभाग ने सोमवार को पटना में शीत दिवस जैसे हालात की चेतावनी जारी की है। वही, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटेगा और बादल छाएगा।

Dec 22, 2025 09:36 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Weather: पहाड़ों पर रविवार को पहली बर्फबारी से मैदानों में कपकपी छूटने लगी है। जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भी हिमपात हुआ। इसका असर बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। बिहार में कोहरे और ठिठुरन ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सोमवार की सुबह पटना समेत राज्य के कई जिलों में घना कोहरा नजर आया। इसके अलावा लोगों को जबरदस्त ठंड का एहसास भी हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पटना में रविवार को लगातार पांचवें दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। फिर धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से सिहरते रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को पटना में शीत दिवस जैसे हालात की चेतावनी जारी की है। वही, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटेगा और बादल छाएगा। रविवार को सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई।

ये भी पढ़ें:रास्ता पूछा फिर चेहरे पर केमिकल फेंक दिया, मोकामा में युवती पर अटैक

आगे कैसा रहेगा मौसम

राज्य के पश्चिमी एवं मध्य भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर सोमवार को शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। बादल छाए रहने के भी आसार हैं। मंगलवार को भी राज्य के उत्तर एवं दक्षिण-पश्चिम के जिलों के एक या दो स्थानों में घना और शेष जिलों के कुछ स्थानों में हल्के से माध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य में दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश का मौसम अगले छह दिनों तक शुष्क बना रहेगा।

ट्रेनें 20 घंटे लेट, पांच विमान रद्द

घने कोहरे का असर लगातार पांचवें दिन विमान और ट्रेन परिचालन पर पड़ा। इससे विभिन्न शहरों को जाने और आने वाले पांच विमानों को रद्द कर दिया गया। वहीं मालदा टाउन एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया। तेजस राजधानी सात घंटे और मगध, अमृत भारत व संपूर्ण क्रांति पांच घंटे की देरी से पटना जंक्शन आई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट पर रविवार को पहली फ्लाइट इंडिगो की 10:45 में दिल्ली से आई। 11:45 में पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मगध ट्रेन में सवार बाढ़ के दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन विलंब होने से खाने-पीने की समस्या हो रही थी। कहा कि मुझे पटना से बाय रोड बाढ़ जाना है। दोपहर में ट्रेन समय पर पहुंचती, तो घर जाने में ठंड से राहत मिलती। लेकिन रात में ट्रेन पहुंची है, इसी कारण भीषण ठंड में परिवार के साथ घर जाना मुश्किल हो रहा है।

ये ट्रेनें रहीं सबसे अधिक विलंब

● राजेन्द्र नगर तेजस राजधानी 7 घंटे 20 मिनट

● 12394 संपूर्ण क्रांति 5 घंटे 55 मिनट

● 20802 मगध एक्सप्रेस 5 घंटे 31 मिनट

● 22362 अमृत भारत एक्स. 5 घंटे 26 मिनट

● 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे 41 मिनट

● 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द

ये विमान रहे रद्द

● एआई1749 दिल्ली-पटना रद्द

● एआई1892 पटना-दिल्ली रद्द

● 6ई5007 पटना-दिल्ली रद्द

● 6ई539 चेन्नई-पटना रद्द

● 6ई2573 पटना गाजियाबाद रद्द

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।