Hindi NewsBihar Newsdue to leader leadership and fake survey tejashwi yadav rjd loss bihar assembly election
नेता, नेतृत्व और सर्वे ने बिगाड़ा चुनावी खेल, राजद में हार पर मंथन से क्या-क्या निकला

नेता, नेतृत्व और सर्वे ने बिगाड़ा चुनावी खेल, राजद में हार पर मंथन से क्या-क्या निकला

संक्षेप:

पार्टी पदाधिकारियों की शिकायत दल के नेता से भी है। इनके अनुसार नेता से मिलने के लिए कई दिनों इंतजार करना पड़ा। हद तो यह कि दरवाजे पर खड़ा संतरी भी पार्टी कार्यकर्ताओं से हील-हुज्जत करता रहा।

Dec 08, 2025 09:42 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार की समीक्षा के क्रम में राजद के पदाधिकारियों ने खुद की उपेक्षा का आरोप लगाया है। दूसरे चरण के तहत प्रदेश राजद कार्यालय में चल रही प्रमंडलवार समीक्षा बैठक में पार्टी के जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। नौ दिसम्बर तक यह बैठक होनी है। पहले चरण में पार्टी ने चुनाव लड़े उम्मीदवारों के साथ बैठक की थी। इन बैठकों के बाद दल के सैकड़ों बागियों पर कार्रवाई होने की आशंका है। दूसरे चरण की समीक्षा बैठक में उम्मीदवारों से अधिक शिकायत दल के पदाधिकारियों की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उम्मीदवारों ने एक ओर जहां पार्टी पदाधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने की शिकायत की थी, वहीं पार्टी के प्रदेश और जिलास्तरीय पदाधिकारियों का कहना है कि बाहर से उम्मीदवार बनाए जाने के कारण दल के नेता व कार्यकर्ता मायूस हो गए। जिनकी क्षेत्र में पकड़ नहीं थी, उन्हें नेतृत्व ने सिंबल दे दिया। जबकि ऐसे हवा-हवाई नेताओं की क्षेत्र में कोई पकड़ नहीं थी।

आम लोगों व समर्थकों की कौन कहे, दल के पदाधिकारी भी ऐसे नेताओं से बेहतर तरीके से वाकिफ नहीं थे। इस कारण पार्टी के पदाधिकारी जो टिकट की आस लगाए हुए थे, वे मायूस हो गए। अचानक से आए इन उम्मीदवारों के पीछे कई तरह की कहानियां भी सामने आई। लेन-देन का मामला भी हवा में तैरता रहा।

पार्टी पदाधिकारियों की शिकायत दल के नेता से भी है। इनके अनुसार नेता से मिलने के लिए कई दिनों इंतजार करना पड़ा। हद तो यह कि दरवाजे पर खड़ा संतरी भी पार्टी कार्यकर्ताओं से हील-हुज्जत करता रहा। कोई पदाधिकारी दल के नेता से मिले भी तो वे अकेले में मुलाकात नहीं कर पाए। उनके साथ खास सिपहसलार भी साथ रहा करते। इससे पार्टी नेता नेतृत्व के समक्ष खुलकर बात नहीं कर पाए।

मिलीभगत कर सर्वे को पक्ष में करने का आरोप

जिस सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया, उसमें भी खेल हुआ। कुछ उम्मीदवारों पर आरोप है कि मिलीभगत कर सर्वे को अपने पक्ष में किया। सूत्रों के अनुसार जिलों से मिल रही इस शिकायत के बाद प्रदेश नेतृत्व सकते में हैं। उसे समझ ही नहीं आ रहा है कि वह क्या रिपोर्ट तैयार करें और किसपर कार्रवाई की अनुशंसा करे। हालांकि, यह तय है कि चुनाव में दल के उम्मीदवारों को सहयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में गंगा कम मैली होगी, पटना के प्रदूषित पानी के ट्रीटमेंट बन गया प्लान
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।