कोहरे से कामाख्या एक्सप्रेस और महानंदा समेत कई ट्रेनें 28 तक रद्द, देखें लिस्ट
चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस दो मार्च तक, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी तक अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक, बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।

बिहार समेत देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का कहर है। घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है। रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को लेकर 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, आंशिक रूप से रद्द व ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी करने का निर्णय लिया है। इस दौरान यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ट्रेनों की स्टेटस जांच लें, नहीं तो फजीहत झेलनी पड़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक, चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस दो मार्च तक, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी तक अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक, बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा 28 फरवरी तक ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को, कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक रवि व बुधवार को, आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को, अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार व शनिवार को, दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को, लालगढ-डिब्रूगढ़़ अवध असाम एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को व काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी।





