Hindi NewsBihar NewsDue to dence fog indian railway cancelled 24 trains from bihar
कोहरे का सितम! बिहार से खुलने और गुजरने वाली यह 24 ट्रेनें नहीं चलेंगी, 3 मार्च तक कई के फेरे घटे; देखें सूची

कोहरे का सितम! बिहार से खुलने और गुजरने वाली यह 24 ट्रेनें नहीं चलेंगी, 3 मार्च तक कई के फेरे घटे; देखें सूची

संक्षेप:

Indian Railway News: बिहार से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें विभिन्न तारीख में रद्द रहेगी। 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 26 फरवरी तक हर सोमवार और गुरुवार को और 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी।

Nov 19, 2025 08:54 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

Indian Railway News: कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक दिसंबर 2025 से तीन मार्च 2026 तक बिहार से खुलने और गुजरने वाली 48 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें 24 ट्रेनें एक दिसंबर से एक मार्च 2026 तक नहीं चलेंगी। वहीं एक दिसंबर से तीन मार्च के बीच 24 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 12177 हावड़ा-मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन, जबकि 12178 मथुरा जंक्शन-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी।

इसके अलावा बिहार से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें विभिन्न तारीख में रद्द रहेगी। 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 26 फरवरी तक हर सोमवार और गुरुवार को और 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। इसी तरह 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक हर मंगल, गुरुवार और शनिवार को और 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक बुध, शुक्र एवं रविवार को नहीं चलेगी।

हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस- 13019 सात दिसंबर से 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को और काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को नहीं चलेगी। कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस-12317 सात दिसंबर से 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को, 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 24 फरवरी तक हर मंगलवार को रद्द रहेगी। वहीं, 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ और 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एक दिसंबर से 11 फरवरी तक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तथा 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर और 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक दिसंबर से एक फरवरी तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।

● 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को और 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक बुधवार को

● 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रविवार और बुधवार, 12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार और शुक्रवार को

● 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक बुधवार और शनिवार और 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक शुक्र और सोमवार को

● 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक मंगलवार को और 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक बुधवार को

● 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार को और 15910 लालगढ-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 03 मार्च तक मंगलवार को

● 14112 प्रयागराज जंक्शन मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 25 फरवरी, 2026 तक

● 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी और 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक

● 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक और 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक

● 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी और 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक

● 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी और 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक

● 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो फरवरी और 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक

● 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी और 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक

● 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी और 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक

● 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी और 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक

● 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से 26 फरवरी और 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक

● 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से दो मार्च और 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस दो दिसंबर से तीन मार्च तक

● 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 25 फरवरी और 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 03 दिसंबर से 27 फरवरी तक

ये भी पढ़ें:नीतीश के नए कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री, BJP-JDU के इन नेताओं की चर्चा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।