कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द; देखें पूरी सूची

Dec 15, 2025 08:49 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बरौनी, बेगूसराय
share Share
Follow Us on

Train Cancel List: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी। काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी।

कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द; देखें पूरी सूची

Train Cancel List: रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन के लिए 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, आंशिक रूप से रद्द व कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी करने का निर्णय लिया है। इस दौरान रेलयात्री यात्रा से पहले ट्रेनों का स्टेटस चेक कर ही घर से निकलें। बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस एक मार्च तक रद्द रहेगी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को रद्द रहेगी।

यह सभी ट्रेनें भी रद्द

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी। काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 25 फरवरी तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को रद्द रहेगी। आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रद्द रहेगी। दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक शुक्र व सोमवार को रद्द रहेगी।

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 25 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी। डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को रद्द रहेगी। लालगढ-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 03 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें