DSP की नौकरानी अपार्टमेंट की लिफ्ट के पैसेज में गिरी, दर्दनाक मौत से हड़कंप

Jan 21, 2026 08:52 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share

घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। एफएसएल एक्सपर्ट की टीम ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुनीता के पुत्र केशव कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2012 में उसके पिता की मौत हो गई थी। वह परिवार में इकलौता है।

DSP की नौकरानी अपार्टमेंट की लिफ्ट के पैसेज में गिरी, दर्दनाक मौत से हड़कंप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना के खबड़ा स्थित एक अपार्टमेंट की लिफ्ट के गलियारे (पैसेज) में गिरकर डीएसपी की मेड (दाई) पुनीता देवी (60) की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। वह दरभंगा के अशोक पेपर मिल इलाके के विशनपुर की रहने वाली थी। वह उक्त अपार्टमेंट की फ्लैट संख्या 101 में पटना में पदस्थापित एक डीएसपी के यहां कुछ माह से काम कर रही थी।बताया गया कि वह अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर से कपड़े लेकर आ रही थी। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी। उसे ऊपर लाने के लिए बटन दबाया। लिफ्ट आने से पहले ही गेट खुल गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुनीता ने गेट खुलते गलियारे में पैर रखा व नीचे लिफ्ट पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा और सदर थानेदार अस्मित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। पुनीता के परिजनों को दरभंगा में सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। दरभंगा से पुनीता के पुत्र केशव चौधरी अन्य परिजनों के साथ पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया। दुर्घटना में पुनीता का सिर फट गया। दोनों हाथ और पैर टूट गए। मौके पर ही उसने दाम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। एफएसएल एक्सपर्ट की टीम ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुनीता के पुत्र केशव कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2012 में उसके पिता की मौत हो गई थी। वह परिवार में इकलौता है। आर्थिक तंगी के कारण मां पिछले कुछ महीनों से मेड का काम कर रही थी। उसने पुलिस को बताया है कि घटना से कुछ मिनट पहले ही मां से फोन पर बातचीत हुई थी।

बोली थी हम ठीक है। इधर, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि उक्त महिला किसी काम से छत पर गई थी। लिफ्ट में नीचे आने के समय उस जगह पर उतर गई, जहां पर लिफ्ट नहीं था। इस दौरान वह पांचवें मंजिल से नीचे लिफ्ट पर गिर गई। प्रारंभिक जांच में मामला सामने आया है कि तकनीकी फॉल्ट की वजह से लिफ्ट पहले मंजिल पर ही रुक गई थी। वहीं, ऊपर दरवाजा खुल गया। महिला फोन पर थी। इस दौरान शायद उसे समझ में नहीं आया और वह गिर गई।

सोसाइटी के जिम्मेदार पुलिस के सामने नहीं आए

लिफ्ट के गलियारे में गिरकर मेड की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने सोसाइटी के जिम्मेदार सामने नहीं आए। घटना के बाद से इलाके में कई तरह के चर्चाएं हो रही है। लोगों में यह चर्चा है कि अपार्टमेंट सोसाइटी न केवल लिफ्ट के रख-रखाव के लिए जिम्मेवार है बल्कि यहां हर सुविधा के लिए फ्लैट धारकों से शुल्क वसूलती है। आपार्टमेंट में गार्ड से पुलिस ने पूछताछ की।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें