Hindi NewsBihar Newsdrunken police officer assaulted police team inspector and constable returned on foot after jeep confiscated
नशे में धुत थानेदार ने पुलिस टीम की ऐसी-तैसी कर दी; जीप छीन लिया तो पैदल लौटे दारोगा, सिपाही

नशे में धुत थानेदार ने पुलिस टीम की ऐसी-तैसी कर दी; जीप छीन लिया तो पैदल लौटे दारोगा, सिपाही

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाने के एसएचओ ने नशे में अपने थाने के दारोगा और सिपाही को पैदल कर दिया। उनसे जीप छीन ली और भला बुरा कहा।

Sun, 26 Oct 2025 11:21 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक थानेदार ने ना सिर्फ शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा दी बल्कि अपनी ही पुलिस टीम की ऐसी-तैसी कर दी। जिले बोचहां थाना में पुलिसकर्मी आपस में ही टकड़ा गए। थानेदार ने दारोगा समेत पुलिस टीम को सरकारी गाड़ी से उतार दिया। काफी अपशब्द कहा और खाली गाड़ी लेकर थाना आ गए। गाड़ी से उतारे गए दारोगा और जवान डेढ़ किमी.पैदल चलकर थाना लौटे। इस घटना के बाद दारोगा ने थानेदार की बदसलूकी की शिकायत एसएसपी को आवेदन भेजकर की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोचहां थाना के दारोगा प्रमोद पांडेय ने एसएसपी से की गई शिकायत में बताया है कि वह शुक्रवार को थाना में 9.43 बजे बैठकर कांड का निष्पादन कर रहे थे। तभी डायल 112 के सिपाही राहुल कुमार के मोबाइल पर सूचना आई कि शरवानी चक गांव में एक युवक व युवती को कुछ लोग बांधे हुए हैं। राहुल ने इस घटना के बारे में बताया। शिकायतकर्ता ने कहा था कि पुलिस टीम शीघ्र गांव में नहीं पहुंची तो युवक-युवती की बुरी तरह पिटाई की जाएगी।

इसकी जानकारी देने के लिए थानेदार की तलाश की गई, लेकिन वे थाने में नहीं मिले। इसके बाद उन्हें कॉल की। उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। इसलिए सूचना के अलोक में पुलिस कर्तव्य को देखते हुए सिपाहियों को साथ में लेकर वह थाने की गाड़ी से शरवानी चक के लिए रवाना हुए। इसी क्रम में बीच रास्ते में थानाध्यक्ष पुलिस टीम की गाड़ी को रोका और पूछा कि कहां जा रहे हो। उन्हें सारी बात बताई गई। इसके बाद वह अपशब्द बोलने लगे। सभी पुलिस कर्मियों को गाड़ी से उतार दिया।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

दारोगा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि थानेदार नशे में थे, वह बोलने लगे कि उनके आदेश के बगैर थाने से गाड़ी लेकर क्यों निकला। यह कहते हुए सभी पुलिस कर्मियों को गाड़ी से उतार दिया और गाड़ी लेकर थाना चले गए। सारे पुलिस कर्मी पैदल ही बोचहां थाना लौटकर आए। इस तरह डायल 112 पर आई शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हो सका। दारोगा की शिकायत पर एसएसपी सुशील कुमार ने ग्रामीण एसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।