जबरन खींच ले गया ड्रेसर और युवती को करने लगा बैड टच, डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में हैवानियत

हिन्दुस्तान, नगर प्रतिनिधि, दरभंगा
Follow us on Google News
share

बताया जा रहा है कि वारदात के दिन ट्रेनी युवती का जन्मदिन भी था। अस्पताल में कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी। लेकिन मौका पाकर इस हवसी ने उनके साथ हैवानियत की।

DMCH Trainy girl assaulted news
DMCH कै इमरजेंसी वार्ड में युवती से हैवानियत की गई।

बिहार के दरभंगा जिले में स्थित दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात हुई है। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में गत सोमवार की शाम आउटसोर्सिंग पर तैनात ड्रेसर ने ड्रेसर की ट्रेनिंग ले रही युवती के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की। उसने युवती को ‘बैड टच’ किया और हाथ पकड़कर उसे जबरन खींचकर ड्रेसर रूम में ले गया। युवती के शोर मचाने पर कई लोगों ने वहां पहुंचकर युवती को ड्रेसर के चंगुल से छुड़ाया। बिहार के प्रतिष्ठित DMCH में ऐसी घिनौनी वारदात होने के बाद हड़कंप मच गया।

इधर इस बेहद ही शर्मनाक घटना की सूचना मिलने पर डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा इमरजेंसी विभाग पहुंचे। युवती की आपबीती सुनने के बाद उन्होंने अविलंब बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा को मामले की सूचना दी। अधीक्षक से सूचना मिलने पर बेंता थानाध्यक्ष ने इमरजेंसी विभाग पहुंचकर युवती से जानकारी ली। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया। युवती के बयान पर ड्रेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उसे मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित ड्रेसर का नाम सुरजीत उर्फ गुड्डू बताया जाता है। अधीक्षक के निर्देश पर आउटसोर्सिंग एजेंसी ने ड्रेसर को बर्खास्त कर दिया है।

बताया जाता है कि ट्रेनी युवती का सोमवार को जन्म दिन था। इसे लेकर सहकर्मी लगातार उसे बधाई दे रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर सुरजीत गुड्डू ने उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की थी। वहीं दूसरी ओर मामले की आईओ ने मंगलवार को डीएमसीएच इमरजेंसी विभाग पहुंचकर तहकीकात शुरू की। ड्रेसर रूम पहुंचकर उन्होंने वहां कई कर्मियों से पूछताछ की। आईओ ने ड्रेसर रूम के अलावा सामने के गलियारे की फोटोग्राफी की। अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने ड्रेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ व बदसलूकी सहित बीएनएस की कई धाराओं में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News और Bihar MLC Election Live के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsखींच ले गया ड्रेसर और युवती को करने लगा बैड टच, DMCH के इमरजेंसी में हैवानियत