Hindi NewsBihar NewsDrama to prevent chaos in RJD taunt of JDU on Tejashwi felicitation
RJD में भगदड़ रोकने का ड्रामा, तेजस्वी के अभिनंदन पर JDU का तंज- हार के नेता का स्वागत

RJD में भगदड़ रोकने का ड्रामा, तेजस्वी के अभिनंदन पर JDU का तंज- हार के नेता का स्वागत

संक्षेप:

मनीष यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बीच राजद कार्यालय में आयोजित भव्य स्वागत एवं उत्सव कार्यक्रम दरअसल उपलब्धियों का जश्न नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और संभावित भगदड़ को रोकने का एक राजनीतिक नाटक है।

Feb 08, 2026 09:18 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी यादव का पार्टी ऑफिस में भव्य अभिनंदन किया गया। शनिवार को राजद कार्यालय का माहौल उत्सवी था। बैंड बाजा और भारी भरकम माला से तेजस्वी यादव की ताजपोशी जश्न मनाया गया। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने इस पर तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि चुनावी हार से राजद में भगदड़ की स्थिति है। कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाने के लिए यह ड्रामा किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बीच राजद कार्यालय में आयोजित भव्य स्वागत एवं उत्सव कार्यक्रम दरअसल उपलब्धियों का जश्न नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और संभावित भगदड़ को रोकने का एक राजनीतिक नाटक है। यह कितनी हैरत की बात है कि जिनके नेतृत्व में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा, आज उन्हीं का राजद कार्यालय में भव्य स्वागत किया जा रहा है। यह करके पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हार से कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाना चाहता है। इन आयोजनों से उर्जा भरने का प्रयास अब सफल नहीं होगा। बिहार की जनता इन्हें अब सत्ता तक नहीं पहुंचने देगी।

ये भी पढ़ें:मूंछ नहीं आई तब केस हुआ, भ्रूण हत्या हो रही; ताजपोशी के बाद खूब बरसे तेजस्वी

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी प्रसाद यादव का शनिवार को पार्टी की ओर से अभिनंदन किया गया। मौके पर प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि हमारी भ्रूण हत्या कराई जा रही है।

तेजस्वी यादव राजद कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ तो अब हम चुप नहीं बैठेंगे। संगठित होने और आपस में नहीं लड़ने की अपील करते हुए तेजस्वी ने कहा कि एकजुट होकर राजद का सिपाही बनकर खड़े हो गए तो फिर कोई रोक नहीं सकता। आरोप लगाया कि इस सरकार को अधिकारी चला रहे हैं। जनता का कोई काम डबल इंजन सरकार में नहीं हो रहा है। होली के बाद देश-प्रदेश में घूमेंगे।

ये भी पढ़ें:हमारा भी दौर आएगा; मोदी-नीतीश पर तेजस्वी का आरोप, 40 हजार करोड़ खर्च कर हराया
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।