डॉ. बी राजेंदर पटना और सीके अनिल को गयाजी, कौन किस जिले के प्रभारी सचिव बनें; देखें

Jan 19, 2026 07:31 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

योजना एवं विकास विभाग के मयंक वरवड़े को बक्सर, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रतिमा कुमार को सारण, पीएचईडी के पंकज पाल को बेगूसराय, समाज कल्याण की वंदना प्रेयसी को वैशाली, स्वास्थ्य विभाग के लोकेश कुमार सिंह को मधुबनी की जिम्मेदारी मिली है।

डॉ. बी राजेंदर पटना और सीके अनिल को गयाजी, कौन किस जिले के प्रभारी सचिव बनें; देखें

बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को अलग-अलग जिलों के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी तय की है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर पटना जिले का प्रभारी सचिव बने हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल को गयाजी, कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी को भोजपुर, योजना एवं विकास विभाग की विजयलक्ष्मी एन को समस्तीपुर, गन्ना उद्योग के के सेंथिल कुमार को नवादा का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

इसी तरह पिछड़ा अतिपिछड़ा विभाग के एचआर श्रीनिवास को पश्चिम चंपारण, जल संसाधन विभाग के संतोष कुमार मल्ल को पूर्णिया, ग्रामीण विकास के पंकज कुमार को रोहतास, कृषि विभाग के नर्मदेश्वर लाल को सहरसा, नगर विकास एवं आवास विभाग के विनय कुमार को मुजफ्फरपुर का जिम्मा सौंपा गया है।

योजना एवं विकास विभाग के मयंक वरवड़े को बक्सर, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रतिमा कुमार को सारण, पीएचईडी के पंकज पाल को बेगूसराय, समाज कल्याण की वंदना प्रेयसी को वैशाली, स्वास्थ्य विभाग के लोकेश कुमार सिंह को मधुबनी की जिम्मेदारी मिली है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुपम कुमार को नालंदा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अभय कुमार सिंह को पूर्वी चंपारण, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अजय यादव को कटिहार, ग्रामीण कार्य विभाग के दिवेश सेहरा को किशनगंज के प्रभारी सचिव बने हैं।

नगर विकास एवं आवास विभाग के संदीप आर पुडकलकट्टी को बांका, सहकारिता विभाग के धर्मेंद्र सिंह को अररिया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के गोपाल मीणा को मधेपुरा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जय सिंह को गोपालगंज, श्रम संसाधन विभाग के दीपक आनंद को भागलपुर, वाणिज्य कर विभाग के संजय कुमार सिंह को दरभंगा, शिक्षा विभाग के दिनेश कुमार को जमुई का जिम्मा सौंपा गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मो. सोहैल को शिवहर, राजस्व पर्षद की डॉ. आशिमा जैन को सुपौल, लघु जल संसाधन विभाग के बी कार्तिकेय धनजी को कैमूर, कला संस्कृति विभाग के प्रणव कुमार को खगड़िया, ऊर्जा विभाग के मनोज कुमार सिंह को सीवान, बिहार मानवाधिकार आयोग की सीमा त्रिपाठी को सीतामढ़ी, उच्च शिक्षा विभाग के राजीव रौशन को शेखपुरा, युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के डॉ. कौशल किशोर को अरवल, योजना एवं विकास विभाग के कंवल तनुज को लखीसराय, वित्त विभाग की रचना पाटिल को जहानाबाद और परिवहन विभाग के राज कुमार को मुंगेर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें