एक ही रात में डबल मर्डर से दहला गया जी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; इलाके में सनसनी

Jayendra Pandey हिन्दुस्तान, मनोरंजन कुमार, गया जी
share

Bihar Crime News: गया जी जिले में गुरुवार रात दो हत्याएं हुईं। बोधगया में गाली-गलौज के विवाद में 40 वर्षीय मुन्ना यादव की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई, जबकि वजीरगंज में नवादा निवासी 50 वर्षीय महताब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एक ही रात में डबल मर्डर से दहला गया जी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के गया जी जिले में गुरुवार की रात खूनी रात साबित हुई। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि उन्होंने एक ही रात में जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। पहली खौफनाक वारदात बोधगया थाना क्षेत्र में हुई, जहां मामूली विवाद में एक व्यक्ति की ईंट से मार-मारकर जान ले ली गई। वहीं, दूसरी घटना वजीरगंज इलाके की है, जहां नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति को बीच रास्ते गोली मार दी गई। इन दोनों हत्याओं के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

गाली-गलौज के विवाद में ईंट से कूचकर हत्या

हत्या की पहली घटना बोधगया के सोनू बिगहा में घटी। यहां गुरुवार की देर रात गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ एक मामूली सा विवाद भयानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छोटकी बभनी निवासी 40 वर्षीय मुन्ना यादव की अपराधियों ने ईंट से कूच-कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इस हत्याकांड में गांव के ही राजू यादव के बेटे पर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।

बीच सड़क गोली मारकर हत्या

हत्या की दूसरी वारदात गया जी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां अपराधियों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पड़ोसी जिले नवादा के मेसकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातन बिगहा निवासी महताब खान के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, महताब खान गुरुवार की शाम अपनी बाइक से किसी काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव उनके गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के निकट सड़क पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।