Hindi NewsBihar NewsDouble Murder in Arrah Bihar amid assembly elections father son gun shot killed
Bihar Double Murder: बिहार चुनाव के बीच एक और हत्याकांड, आरा में बाप-बेटे को गोलियों से भूना

Bihar Double Murder: बिहार चुनाव के बीच एक और हत्याकांड, आरा में बाप-बेटे को गोलियों से भूना

संक्षेप:

चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार के आरा में बेखौफ बदमाशों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या चुनाव प्रचार के दौरान कर दी गई।

Fri, 31 Oct 2025 12:29 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

Bihar Double Murder: बिहार के आरा में बेखौफ बदमाशों ने बाइक से जा रहे बाप-बेटे को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान उदवंतनगर प्रखंड के कसाप गांव के निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार और 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई। पिता पेशे से राजमिस्त्री थे। पियनिया में उनकी एक मिठाई दुकान भी है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। दोनों के शव सड़क किनारे फेंक दिए गए थे। सिर समेत शरीर के अन्य भाग में गोलियों के निशान पाए गए हैं। गुरुवार को ही मोकामा में जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को होने वाला है। इसे लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच पिता-पुत्र के डबल मर्डर इलाके में सनसनी फैल गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लालू, नीतीश और कभी अनंत सिंह के करीबी रहे दुलारचंद यादव की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आरा के उदवंत नगर में अपराधियों की बंदूक गरजी और बाप-बेटे इसके शिकार बने। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक रात को किसी ने प्रमोद कुमार को फोन करके बुलाया। प्रमोद अपने बेटे प्रियांशु के साथ बाइक से निकल गए। एक सगाई समारोह में जाने की भी बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें:मोकामा में चुनाव से पहले फंसे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी

देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। पूरी रात खोजबीन करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह बेलघाट गांव के समीप दो शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों के पहुंचने पर उनकी पहचान की जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक खाली कारतूस, मृतकों की बाइक और एक बुलेट बरामद की गई। हत्या के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

ये भी पढ़ें:अचानक टकराए अनंत सिंह और पीयूष, मोकामा में कैसे खूनी संघर्ष में बदल गया चुनाव

डबल मर्डर की इस वारदात से आरा में हड़कंप मच गया है। प्रमोद कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि इलाके में मिस्त्री और मिठाई दुकानदार के रूप में लोकप्रिय थे। पुलिस हर संभव एंगल से मामले की छानबीन में जुट गई है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।