Hindi NewsBihar NewsDouble murder creates panic in Siwan bodies of two young men found tied in sacks after brutal killing
सीवान में डबल मर्डर से सनसनी; निर्मम हत्या के बाद बोरे में बांधकर फेंके 2 युवकों के शव

सीवान में डबल मर्डर से सनसनी; निर्मम हत्या के बाद बोरे में बांधकर फेंके 2 युवकों के शव

संक्षेप:

सीवान के जीबीनगर थाना इलाके में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने बोरों में दो युवकों के शव बरामद किए हैं। जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को बोरे में बांधकर फेंक दिया गया।

Dec 13, 2025 03:45 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, तरवारा/सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान जिले में दोहरे हत्याकांड की हड़कंप मच गया। जीबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा चंवर स्थित ददवा पुल के समीप शनिवार को अलग-अलग बोरों में दो युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों की गला काटकर हत्या की गई है। मृतकों की उम्र क्रमश: 40 व 45 वर्ष बताई गई है। दोनों शवों की पहचान नहीं की जा सकी है। आशंका जतायी जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शवों को छिपाने के लिए बोरे में भरकर फेंक दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया गया है कि प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह भी ग्रामीण चंवर की ओर शौच करने के लिए निकले। इस दौरान पाया कि संदिग्ध हालात में मुंह बांधा दो बोरा फेंका गया है। बाद में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को बरामद किया। इनके पास से किसी तरह का कोई पहचान पत्र या कागज भी नहीं मिला है। सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार, एसपी विक्रम सिहाग ने भी पहुंचकर घटनास्थल मामले की जांच की।

ये भी पढ़ें:घर के बाहर अलाव ताप रहे लड़के की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज में मर्डर से सनसनी
ये भी पढ़ें:लड़की के चक्कर में दोस्तों ने किशोर को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में मर्डर

इस बाबत एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों ही शवों की पहचान अबतक नहीं की जा सकी है। आसपास के जिलों में भी शवों की पहचान के लिए संपर्क किया गया है।