पीएमसीएच में फिर भिड़े डॉक्टर और मरीज के परिजन, अस्पताल में हड़ताल की सूचना

हिन्दुस्तान टीम
share

पटना के पीएमसीएच में डॉक्टरों के एक बार फिर हड़ताल पर चले जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच यहां मारपीट हुई है। जिसके बाद चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैंं। 

Patna PMCH Hospital
पीएमसीएच में मरीजों और डॉक्टरों के बीच झगड़ा हो गया।

पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल यानी PMCH में एक बार फिर हड़ताल की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, देर रात मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच अस्पताल परिसर में मारपीट हो गई है। जिसके बाद यहां हड़ताल हो गया है। देर रात अस्पताल में हड़ताल के बाद सुबह अस्पताल पहुंचने वाले मरीज बेहद परेशान नजर आए। सुबह से ही मरीज के परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है।

बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात यहां हुई मारपीट में कुछ डॉक्टरों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, चिकित्सकों और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट क्यों हुई? अभी इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि पीएमसीएच में चिकित्सक बेहद नाराज हैं।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद यहां हड़ताल हो गया हो। पहले भी कई बार चिकित्सक हड़ताल पर जा चुके हैं। इस हड़ताल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में भर्ती मरीज या बाहर से आने वाले नए मरीजों को होती है।

चिकित्सक अस्पताल परिसर में अपनी सुरक्षा के मुद्दे को अक्सर उठाते हैं और हड़ताल के दौरान यह उनकी प्रमुख मांगों में से भी एक होता है। मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सकों के साथ मारपीट में कई बार दोनों ही पक्षों के लोगों को गंभीर चोट भी आ चुकी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपीएमसीएच में फिर भिड़े डॉक्टर और मरीज के परिजन, अस्पताल में हड़ताल की सूचना